Jalandhar News: CM भगवंत मान ने 560 सब इंस्पैक्टरों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कांग्रेस के राजा वडिंग और अकाली दल के मजीठिया को दी नसीहत

Daily Samvad
4 Min Read
CM Bhagwant Mann
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को जालंधर पीएपी में पुलिस विभाग में सिलेक्ट हुए 560 सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए। इस दौरान भगवंत मान ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की तरफ से पूछे गए सवालों का मंच से ही जवाब भी दिया। इसके साथ ही दोनों को एक महीने में पंजाबी का पेपर देने का चैलेंज भी दे दिया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंच से कहा- कल मुझे संदेश आया कि भगवंत मान गद्दारी कर रहा है। हरियाणा वालों को नौकरी दे रहे हैं। आज वाली भर्ती में 95% पंजाब से हैं। 31 हरियाणा और 4 राजस्थान के हैं, लेकिन वे भी पंजाब के हैं और पते हरियाणा के हैं। इन्होंने 10वीं पंजाबी में की है। ये दूसरे राज्यों में रहने वाले पंजाबी परिवार हैं।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

पंजाब को मैं कितना प्यार करता हूं, पंजाबियत को मैं कितना प्यार करता हूं। मुझे यह दिखाने के लिए NOC नहीं चाहिए। मेरे सपने में भी पंजाब है। मैं सीधा कहता हूं, राजा वड़िंग और विक्रम मजीठिया शर्त लगा लें, एक महीने में पंजाबी का पेपर 50 प्रतिशत नहीं 48 प्रतिशत पर पास करके दिखा दें।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि खाली खजाना बोलने वाले वित्त मंत्री को पंजाबी का अखबार वह पढ़ कर सुनाते रहे हैं। क्योंकि ना दून और ना पहाड़ के स्कूलों में पंजाबी का विषय होता है। लिटल नॉलेज डेंजरस है। ये वो हैं, जो सुबह उठते ही गलतियां निकालते हैं।

जालंधर में Royal Hut Restaurant में गुंडागर्दी, देखो कैसे हुई तोड़फोड़

उन्होंने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंद्र कौर का किस्सा सुनाते हुए भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि पटियाला में एक समागम में जय इंद्र कौर ने संबोधित करते हुए कहा कि उनके पिता ने एक सौ फोर्टी फोर (144) करोड़ रुपए पटियाला पर खर्च किए हैं। उन्हें सौ तो बोलना आता था, लेकिन चौतालिस नहीं।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

सीएम भगवंत मान ने सभी 560 सब-इंस्पेक्टरों व उनके परिवार को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत बड़ा है क्योंकि उन्हें जो यह नौकरी मिली है, वे बिना पैसे व सिफारिश के मिली हैं। लेकिन पहले ऐसा नहीं था। पहले सिफारिश व पैसों के दम पर नौकरियां मिलती थी। मेरिट पर आने वालों को भी पता नहीं होता था कि उन्हें नियुक्ति-पत्र मिलेगा या नहीं। लेकिन AAP ने सत्ता में आकर पारदर्शिता से काम किया है।

पंजाब पुलिस मुख्यालय से मानसा के लिए सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों की जो सिलेक्शन लिस्ट जारी हुई। जिसमें सात सब इंस्पेक्टरों के नाम जारी हुए। सात में से सिर्फ एक कुलदीप सिंह पुत्र अजैब सिंह निवासी रामपुरा फूल (बठिंडा) पंजाब से था, जबकि अन्य सभी कैंडिडेट्स के पते हरियाणा के थे। इन नियुक्तियों को लेकर राजनीतिक दलों ने कई सवाल खड़े करते हुए भगवंत मान सरकार की घेराबंदी की थी।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर नहर में थार के साथ लगा दी छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *