Jalandhar News: सीएम भगवंत मान ने बिक्रम सिंह मजीठिया और राजा वडि़ंग को दी ये चुनौती, पढ़े

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Mann
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: विरोधी पक्ष द्वारा तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर लोगों को गुमराह करने की सख़्त आलोचना करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि विरोधी नेता बुरी तरह से बोखलाए हुए हैं क्योंकि यह नेता नौजवानों को नौकरियाँ मिलने की ख़ुशी में उनके खिलते चेहरे बर्दाश्त नहीं कर सकते।

आज यहाँ पंजाब पुलिस के 560 सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्त पत्र बाँटने के लिए करवाए गए समागम के दौरान संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने इस भर्ती के मसले पर हो-हल्ला मचाने वाले नेताओं को आड़े हाथों लिया। भगवंत मान ने कहा, ‘‘मैंने हमेशा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के सपने संजोए हैं। मुझे पंजाब और पंजाबियों के प्रति मोहब्बत का दिखावा करने के लिए किसी से सर्टिफिकेट लेने की ज़रूरत नहीं है।’’

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

मुख्यमंत्री ने अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और कांग्रेसी नेता अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग को एक महीने के अंदर पंजाबी भाषा की लिखित परीक्षा 45 प्रतिशत अंकों के साथ पास करने की चुनौती दी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह नेता सनावर और दून जैसे स्कूलों से पढ़े हुए हैं, जिस कारण यह पंजाबी भाषा की परीक्षा पास ही नहीं कर सकते।

जालंधर में Royal Hut Restaurant में गुंडागर्दी, देखो कैसे हुई तोड़फोड़

भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के साथ रहते रहे हैं और वह बादल के लिए पंजाबी अखबार पढ़ते होते थे क्योंकि उनको अच्छी तरह से पंजाबी पढऩी नहीं आती थी। विरोधी पार्टियों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन नेताओं के पुरखों ने जलियांवाला बाग़ हत्याकांड के साजि़शकर्ताओं का सम्मान किया है, ऐसे नेताओं के पास उनको सवाल करने का कोई नैतिक हक नहीं है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने सत्ता में होते हुए पंजाब और पंजाबियों की पीठ में छुरा घोंपा था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं को कभी नौजवानों को नौकरियाँ देने का ख़्याल भी नहीं आया और जब अब हमारी सरकार ने नौजवानों को नौकरियाँ दीं तो नौजवानों के चेहरों पर आई खुशियाँ इनको हज़म नहीं हो रही।

मुख्यमंत्री ने राजा वडि़ंग ने राजस्थान से बसों की बॉडीज़ लगवाने के मौके पर ग़ैर-कानूनी ढंग से पैसा कमाया हुआ है। उन्होंने कहा कि इस घोटाले की जानकारी आने वाले दिनों में प्रसारित की जायेगी कि किस तरह राज्य का खज़़ाना लूटा गया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पता होने के बावजूद कि बसों की बॉडीज पंजाब में लग सकती हैं, बाहर के राज्य से लगवाई गईं।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर नहर में थार के साथ लगा दी छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *