Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, एक्सईएन समेत 3 जूनियर इंजीनियर सस्पैंड

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के प्रति अपनाई गई ज़ीरो टॉलरैंस नीति के अंतर्गत पंजाब लोक निर्माण विभाग द्वारा जुडिशियल कोर्ट कॉम्पलैक्स, एस.बी.एस. नगर के निर्माण के दौरान सरकारी फंडों का दुरुपयोग करने के मामले में एक कार्यकारी इंजीनियर और 3 जूनियर इंजीनियरों को निलंबित किया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

लोक निर्माण और ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने बताया कि इस मामले में मिली शिकायतों के बारे में प्राथमिक जांच करने के उपरांत पी.डब्ल्यू.डी के कार्यकारी इंजीनियर राजिन्दर कुमार और तीन जूनियर इंजीनियरों राजीव कुमार, राकेश कुमार और राजिन्दर सिंह को पंजाब सिविल सेवाओं (सजा और अपील) नियमावली, 1970 के नियम 4 के अधीन तुरंत प्रभाव से सरकारी सेवा से निलंबित किया गया है।

उन्होंने कहा कि निलंबन के दौरान इन अधिकारियों का हैडक्वाटर मुख्य इंजीनियर दफ़्तर पटियाला होगा और यह अधिकारी मुख्य इंजीनियर ( हैडक्वाटर) की मंजूरी से आधार पर हैड क्वाटर नहीं छोड़ेगे।

लोक निर्माण मंत्री ने इस मामले में कुल 8 अधिकारियों जिनमें 3 कार्यकारी इंजीनियरों बलविन्दर सिंह, जसबीर सिंह जस्सी, राजिन्दर कुमार, उप मंडल इंजीनियर राम पाल, 3 जूनियर इंजीनियरों राजीव कुमार, राकेश कुमार और राजिन्दर सिंह, और मंडल लेखा अफ़सर राजेश कुमार सिन्हा शामिल हैं, के विरुद्ध क्रिमिनल केस दर्ज करने का फ़ैसला पहले से ही लिया जा चुका है।

जालंधर में Royal Hut Restaurant में गुंडागर्दी, देखो कैसे हुई तोड़फोड़

हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने बताया कि इस जुडिशियल कोर्ट कॉम्पलैक्स के निर्माण के लिए पंजाब लोक निर्माण विभाग नोडल एजेंसी थी। उन्होंने कहा कि न केवल इस प्रोजैक्ट के मुकम्मल होने में देरी हुई बल्कि इस मामले में ठेकेदारों को अधिक अदायगियाँ और निर्माण में ख़ामियाँ जैसी अन्य भी कई त्रुटियाँ पाई गईं।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी उक्त 8 अधिकारियों की जि़म्मेदारी तय करके उनके विरुद्ध कार्यवाही की गई है। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि जहाँ विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी तरफ से बार-बार स्पष्ट शब्दों में संदेश दिया जाता है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों के एक-एक पैसे का हिसाब लेगी।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर नहर में थार के साथ लगा दी छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *