Jalandhar News: कांग्रेस में फिर घमासान, वरिष्ठ नेताओं पर 1 लाख रुपए फंड मांगने का आरोप, पूर्व प्रधान समेत 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में कांग्रेस को फिर से बड़ा झटका लगा है। इस बार कांग्रेस से इस्तीफा देने के साथ साथ नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर संगीन आरोप भी लगाए हैं। आरोप है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता पैसों की डिमांड कर रहे थे, जिससे तंग आकर चार पूर्व जिला प्रधानों ने इस्तीफा दे दिया।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

कांग्रेस सेवादल के चार पूर्व जिला प्रधानों ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर संगीन आरोप लगाता हुए आज अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। प्रैस कांफ्रैंस करते हुए कांग्रेस सेवादल जालंधर के पूर्व जिला प्रधान विनोद खन्ना ने कहा कि पंजाब कांग्रेस सेवादल के प्रधान विष्णु और कार्यकारिणी अध्यक्ष सुभाष की गलत नीतियों के चलते उन्होंने अपने पदों से इस्तीफा दिया है।

विनोद खन्ना का आरोप है कि उक्त नेता उन पर दबाव बना रहे हैं कि यदि वे अपने पदों पर रहना चाहतें हैं तो 1 लाख रुपए पार्टी फंड देना होगा। खन्ना ने कहा कि उनके पास पैसा नहीं, फंड देने में वे पूरी तरह से असमर्थ है। जिसके चलते उन्होंने अपने पदों से इस्तीफा देने का फैसला लिया है।

जालंधर में Royal Hut Restaurant में गुंडागर्दी, देखो कैसे हुई तोड़फोड़

उन्होंने कहा कि वे फंड नहीं दे सकते, लेकिन वे पार्टी के लिए तन-मन के साथ सेवा करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी अध्यक्ष अपनी जेबें गरम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे पार्टी से लंबे से जुड़े हुए हैं, लेकिन पार्टी में उनकी कद्र नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के पुराने सिपाही हैं और आगे भी रहना चाहेंगे।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर नहर में थार के साथ लगा दी छलांग















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *