Punjab News: पंजाब में एक दिन में रिकॉर्ड 3427 लाख यूनिट बिजली सप्लाई पर मंत्री हरभजन सिंह ETO ने कही ये बात

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 336 शब्द|📅 10 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के ऊर्जा एवं लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज यहां बताया कि पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने 9 सितम्बर को रिकॉर्ड 3427 लाख यूनिट (एल.यू) बिजली सप्लाई की, जबकि पूरा दिन बिजली की माँग लगभग 14,400 मेगावाट रही।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने बताया कि इस साल मॉनसून से पहले 23 जून को सबसे अधिक बिजली सप्लाई 3425 लाख यूनिट रही थी। उन्होंने कहा कि अगस्त महीने के दौरान 63 प्रतिशत कम बारिश और सितम्बर महीने में अब तक बहुत कम बारिश होने के कारण बिजली की माँग कृषि, घरेलू और व्यापारिक वर्गों के उपभोक्ताओं के मामलों में ख़ासकर काफ़ी बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा किए गए उचित प्रबंधों के कारण पंजाब में उपभोक्ताओं की सभी श्रेणियों को बिना किसी कटौती के बिजली सप्लाई दी जा रही है, इस बात पर ज़ोर दिया कि धान की फ़सल को ध्यान में रखते हुए कृषि क्षेत्र को नियमित बिजली सप्लाई को यकीनी बनाया जा रहा है।

पैट्रोल पंप से डलवाया पैट्रोल, फिर करने लगा गुंडागर्दी, जमकर पिटाई, देखें LIVE

साल 2023 के बिजली उपभोग के आंकड़ों की साल 2022 के साथ तुलना करते हुए हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने बताया कि पिछले कुछ दिनों के दौरान राज्य में गर्मी और उमस के कारण पिछले साल के इसी समय के मुकाबले बिजली का उपभोग 8 प्रतिशत से 12 प्रतिशत अधिक है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान अधिक से अधिक माँग 14,500 मेगावाट से 15,000 मेगावाट की रिकॉर्ड रेंज में रही है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पी.एस.पी.सी.एल. उपभोक्ताओं ख़ासकर किसानों की ज़रूरत के अनुसार बिजली मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है और इस सम्बन्धी मुकम्मल प्रबंध किए गए हैं।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *