Punjab News: RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे पंजाब, निजी कार्यक्रम में हुए शामिल, भाजपा नेताओं से नहीं की मुलाकात

Daily Samvad
2 Min Read
Dr. Mohan Bhagwat
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 216 शब्द|📅 10 Sep 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) अचानक लुधियाना पहुंचे। वे करीब 7 बजे सचखंड एक्सप्रेस में आए थे। BJP की सीनियर लीडरशिप को उनसे मिलने की काफी उम्मीद थी, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते वह किसी वर्कर या स्वयं सेवक से नहीं मिल पाए।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

मोहन भागवत फिरोजपुर रोड के पास बने माधव सदन में रुके। वह श्री भैणी साहिब में किसी निजी समारोह में शामिल होने के लिए चले गए। देर रात को वह दिल्ली लौटेंगे। भाजपा वर्करों को उम्मीद थी कि शायद भागवत सीनियर लीडरशिप से किसी तरह की बैठक करें या पंजाब में भाजपा की कार्यशैली पर विचार करें।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

सुरक्षा कारणों के चलते देर रात तक माधव भवन के आस-पास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। कई भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि भागवत कार्यकर्ताओं से मिल लेते तो एक अलग उत्साह वर्करों में आता, लेकिन फिर भी जो सीनियर लीडरशिप का फैसला है वह उसके साथ है।

पैट्रोल पंप से डलवाया पैट्रोल, फिर करने लगा गुंडागर्दी, देखें LIVE

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *