G-20 SUMMIT: पंजाब पुलिस ने चार राज्यों और चंडीगढ़ के साथ मिलकर चलाया ‘ओपीएस सील-4’ ऑपरेशन, 64 गिरफ्तार, 49 FIR दर्ज

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 466 शब्द|📅 10 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। G-20 SUMMIT: नई दिल्ली में चल रहे जी-20 सम्मेलन के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब पुलिस ने आज स्पैशल ऑपरेशन ‘ओपीएस सील-4’ चलाया और गैंगस्टरों और समाज विरोधी तत्वों पर नजऱ रखने के लिए राज्य में आने और जाने वाले सभी वाहनों की चैकिंग की।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

यह ऑपरेशन डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर चार पड़ोसी राज्यों -हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुलिस बलों के साथ मिलकर साझे तौर पर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक ही समय चलाया गया।

स्पैशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि दिल्ली में चल रहे जी-20 सम्मेलन के मद्देनजऱ सरहदी जिलों के एसएसपीज़ को पड़ोसी राज्यों के अपने समकक्ष के साथ तालमेल करके अंतर-राज्यीय सीमाओं पर मज़बूत नाके लगाने के लिए कहा गया था, जिससे ‘ओपीएस सील-4’ के हिस्से के तौर पर सभी वाहनों की चैकिंग को सुनिश्चित बनाया जा सके।

पैट्रोल पंप से डलवाया पैट्रोल, फिर करने लगा गुंडागर्दी, देखें LIVE

उन्होंने कहा कि एसएसपीज़ को इस ऑपरेशन के लिए अधिक से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को शामिल करने के लिए कहा गया था, जिससे प्रमुख स्थानों पर मज़बूत ‘नाके’ लगाए जा सकें। उन्होंने कहा कि चार सरहदी राज्यों और यूटी चंडीगढ़ के साथ सरहदें साझी करने वाले 10 जिलों के सभी आने / जाने वाले प्वाइंट्स पर इंसपैक्टरों/ डीएसपीज़ की निगरानी अधीन 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाले 104 बेहतर तालमेल वाले मज़बूत नाके लगाए गए।

10 अंतर-राज्यीय सरहदी जिलों में पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, रोपड़, एसएएस नगर, पटियाला, संगरूर, मानसा, होशियारपुर और बठिंडा शामिल हैं। स्पैशल डीजीपी ने बताया कि राज्य में दाखि़ल होने वाले 3624 वाहनों की चैकिंग की गई, जिनमें से 151 के चालान किए गए और 17 वाहन ज़ब्त किए गए।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

पुलिस ने 64 व्यक्तियों को गिरफ़्तार करके 49 एफआईआरज़ भी दर्ज की हैं। इस दौरान पुलिस टीमों ने एक भगौड़े को भी गिरफ़्तार किया है। इसके अलावा पुलिस टीमों ने दो पिस्तौलों समेत गोला-बारूद, 1.48 लाख रुपए की नकदी, 667 ग्राम हेरोइन, 35 किलो भुक्की, 40 ग्राम स्मैक, 9275 बोतलें जायज़ और 170 बोतलें अवैध शराब बरामद की।

पुलिस टीमों ने 721 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया। इस दौरान पुलिस टीमों ने सुरक्षा प्रबंधों का जायज़ा लेने और यह सुनिश्चित बनाने कि क्लोज़ सर्किट टैलिविजऩ ( सीसीटीवी) कैमरे सही ढंग से काम कर रहे हैं, राज्य भर के 878 चर्चों और 78 नाम चर्चा घरों की चैकिंग भी की।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *