Punjab News: पंजाब में 11 से 13 सितंबर तक होने वाले ‘पर्यटन सम्मेलन’ की मेज़बानी के लिए पुख़्ता तैयारियां – मुख्यमंत्री मान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 399 शब्द|📅 10 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार द्वारा 11 से 13 सितम्बर तक करवाया जा रहा टूरिज्म समिट (पर्यटन सम्मेलन) दुनिया के समक्ष पंजाबियों की शूरवीरता, बलिदान, इंकलाबी सोच, मेहनती स्वभाव और मेज़बानी के अद्वितीय जज़्बे को प्रकट करेगा।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में एमिटी यूनिवर्सिटी में करवाए जाने वाले तीन दिवसीय सम्मेलन में शिरकत करने का न्योता देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की धरती को गुरूओं, पीरों-पैगंबरों, संतों-महापुरुषों और कवियों का आशीर्वाद हासिल है। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टी की बात है कि आज़ादी के संघर्ष, हरित क्रांति जैसे बड़े आंदोलनों का नेतृत्व पंजाब ने किया है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य को भौगोलिक सुंदरता का वरदान प्राप्त है, जो इस पवित्र धरती पर आने वाले हरेक व्यक्ति की आँखों को मोह लेता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की इन विलक्षण ख़ूबियों को दिखाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा टूरिज्म समिट करवाया जा रहा है, जबकि पिछली सरकारें इसको अनदेखा करती रही हैं।

पैट्रोल पंप से डलवाया पैट्रोल, फिर करने लगा गुंडागर्दी, देखें LIVE

उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में राज्य के पर्यटन क्षेत्र को बुलन्दियों पर ले जाने के लिए विस्तार में विचार-चर्चा की जाएगी और पर्यटन से सम्बन्धित छह सैशन करवाए जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन सैशनों के दौरान पर्यटन के तौर पर अमृतसर का स्थान (अमृतसर इन टूरिज्म डेस्टिनेशन), हेरिटेज टूरिज्म, ईको एंड फार्म/होम स्टे टूरिज्म, फूड एंड क्लीनरी टूरिज्म, वैलनैस टूरिज्म और मीडिया/ एंटरटेनमैंट टूरिज्म जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को उसकी गरिमापूर्ण मेज़बानी के स्वरूप दुनिया भर में जाना जाता है और इस सम्मेलन में शामिल होने वाले मेहमानों के स्वागत में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस तीन दिवसीय सम्मेलन को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए पुख़्ता इंतज़ाम किए हुए हैं।

भगवंत सिंह मान ने उम्मीद ज़ाहिर की कि यह सम्मेलन राज्य को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के नक्शे पर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन दुनिया के सामने राज्य की समृद्ध विरासत को उभारने का उपयुक्त मंच साबित होगा।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *