America News: अमेरिका गए पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत, घर में मची चीख पुकार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 260 शब्द|📅 11 Sep 2023

डेली संवाद, अमेरिका। America News: विदेश से आए दिन पंजाबियों की मौत की खबरे सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है खबर है कि पंजाब के युवक की विदेश में मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की अमेरिका में मौत हो गई है।

मृतक जगजोत सिंह की फाइल फोटो
मृतक जगजोत सिंह की फाइल फोटो
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

मृतक युवक गुरदासपुर के दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के गांव बहादुर का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम जगजोत सिंह जोकि 30 साल का था। बताया जा रहा है कि जगजोत सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बता दे कि जगजोत सिंह 2017 में अमेरिका गया था।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

वह अमेरिका के न्यूयॉर्क से कैलिफोर्निया तक ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करता था। वह 28 अगस्त को एक भयानक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था जहां उसको एक निजी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया था जहां उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया है। वहीं परिवार के सदस्य ने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बेटे का शव जल्द से जल्द भारत लाया जाए ताकि वह उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर सके।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *