Punjab News: विधायक ने की पत्रकारों से बदसलूकी, मुख्यमंत्री से शिकायत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 421 शब्द|📅 11 Sep 2023

डेली संवाद, फिरोजपुर (सुनील प्रभाकर)। Punjab News: सतलुज प्रेस क्लब ने फिरोजपुर शहर के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर द्वारा आप पार्टी की कार्यकर्ता बैठक में तीन पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करने और बैठक के दौरान पत्रकारों द्वारा बनाई गई वीडियो को डिलीट करने की कड़ी निंदा की है।

इस संबंध में सतलुज प्रेस क्लब के अध्यक्ष गुरनाम सिद्धू और चेयरमैन विजय शर्मा ने बताया कि 9 सितंबर आम आदमी पार्टी के हलका प्रभारी हरजिंदर सिंह घांगा गुरुद्वारा सारागढ़ी साहिब में खुली बैठक कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

जिसमें पार्टी के स्थानीय नेता और वालंटियर हलका प्रभारी हरजिंदर सिंह घांगा हलका विधायक रणबीर सिंह भुल्लर के खिलाफ शिकायत कर रहे थे कि हमारे किसी भी कार्यालय में कोई काम नहीं हो रहा है, शहर में डकैती की घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन विधायक भुल्लर कुछ भी नहीं कर रहे हैं।

विधायक रणबीर सिंह भुल्लर इतनी देर से पहुंचे तो कार्यकर्ताओं और विधायक के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इसी दौरान पत्रकार अशोक कुमार, जसपाल सिंह और गुरदर्शन सिंह संधू कवरेज कर रहे थे, जिसे देखकर विधायक रणबीर सिंह भुल्लर तैश में आ गए और पत्रकारों को अभद्र शब्द और धमकियां देने लगे और अपने बंदूकधारियों और पुलिसकर्मियों के साथ पत्रकार अशोक कुमार पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

कैमरे से जबरन वीडियो डिलीट कर दिया गया। जिसके संबंध में आज सतलुज प्रेस क्लब फिरोजपुर ने इस संबंध में आज एक आपातकालीन बैठक की और विधायक भुल्लर के खिलाफ पार्टी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान और पार्टी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुद्ध राम को एक लिखित शिकायत भेजी और कार्रवाई की मांग की।

प्रेस क्लब ने कहा कि अगर तीन दिनों के अंदर विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो सतलुज प्रेस क्लब जिले के विभिन्न संगठनों और प्रेस क्लबों के साथ मिलकर विधायक भुल्लर के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोलने से गुरेज नहीं करेगा। इस अवसर पर सतलुज प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

वहीं इस संबंध में आम आदमी पार्टी विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि किसी पत्रकार के साथ कोई बदतमीजी नहीं की गई, ना ही धक्के से कोई वीडियो डिलीट की गई। उन्होंने कहा कि वह निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान करते हैं। प्रेस के साथियों को गलतफहमी हो गई है, बदतमीजी नहीं बल्कि एक रिक्वेस्ट की गई थी।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *