Punjab News: मीत हेयर ने जल संसाधन विभाग के 27 जिलादारों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Daily Samvad
3 Min Read
Meet Hayer
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 376 शब्द|📅 11 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज विभाग में नए शामिल किए गए 27 जिलादारों को नियुक्ति पत्र सौंपे और उन को अपनी सेवाओं इमानदारी और तनदेही के साथ निभाने के लिए कहा।

यहाँ पंजाब भवन में हुए एक सादे समागम-कम-मीटिंग के दौरान नियुक्ति पत्र सौंपते हुए जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य और ख़ासकर आम लोगों के हितों में इंकलाबी बदलाव लाने के लिए सहृदय प्रयास किए हैं।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

उन्होंने कहा कि इन यत्नों के स्वरूप ही दशकों बाद जल संसाधन विभाग इस साल टेलों पर पानी पहुँचाने में कामयाब हुआ है। गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जिलादारों और पटवारियों को सरकार एवं किसानों के बीच अहम कड़ी बताते हुए कहा कि नए चुने गए जिलादार बधाई के पात्र हैं कि उनको यह सेवा निभाने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पहली बार टेलों के अंत तक पानी पहुँचाने में कामयाब होने के कारण कई नयी चुनौतियाँ भी खड़ी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि जिलादार अपनी सेवाएं पेशेवार ढंग से निभाकर इन चुनौतियों से निपटने में अहम रोल अदा कर सकते हैं।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री ने नए चुने जिलादारों को स्पष्ट हिदायतें भी दीं कि उनमें से कोई भी व्यक्ति तबादले के लिए कोई सिफ़ारिश न करें और अलॉट किए गए स्टेशनों पर पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से काम करें।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

उन्होंने कहा कि यदि आप पहले दिन से सीखना शुरू नहीं करते तो आप जीवन भर सीखने में असफल रहोगे। उन्होंने कहा कि विभाग में नए शामिल किए गए जिलादारों के लिए 16 महीने के प्रशिक्षण को इस शर्त पर घटाकर 4 महीने कर दिया गया है कि वह अपने परखकाल के दौरान तबादले के लिए विनती नहीं करेंगे।

इस अवसर पर अन्यों के अलावा जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव कृष्ण कुमार, मैनेजिंग डायरैक्टर पी.डब्ल्यू.आर.एम.डी.सी पवन कपूर और मुख्य इंजीनियर (हैडक्वाटर) राकेश कुमार करैल भी उपस्थित थे।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *