Jalandhar News: जालंधर में ढोंगी बाबा की करतूत, बुजुर्ग महिला के साथ कर डाला बड़ा कांड, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 376 शब्द|📅 14 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में लूट के मामले दिन व दिन बढ़ते जा रहे है। लूटेरे लोगों को लूटने के लिए आए दिन नए नए तरीके अजमाते रहते है। गौरतलब यह है कि लूटेरे प्रशासन से डरे बिना ही लूट को अंजाम देने में लगे हुए है।

Jalandhar News: जालंधर में ढोंगी बाबा की करतूत, बुजुर्ग महिला के साथ कर डाला बड़ा कांड, पढ़ें

ऐसे ही एक मामला अब पंजाब के जिला जालंधर से सामने आ रहा है। बता दे कि इस बार लूटेरे या फिर चोर द्वारा नहीं बल्कि एक ढोंगी बाबा द्वारा लूट को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि ढोंगी बाबा ने जालंधर में एक बुजुर्ग दंपती और उसकी पत्नी को लूट लिया गया है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

बुजुर्ग दंपति का नाम हरभजन सिंह और उसकी पत्नी का नाम मनजीत कौर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है की बाबा घर आया और घर के दोष खत्म करने के बहाने बुजुर्ग दंपती को झांसे में लेकर करीब 16 लाख के गहने ले फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि लूटेरों में एक महिला भी शामिल थी जो उस ढोंगी बाबा का गुणगान कर रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक ढोंगी बाबा ने दंपती को अपने झांसे में लेकर घर मे जब प्रवेश कर लिया तो वह वहां पर झाड़ फूंक करने लगा।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इसी दौरान एक एक सफेद पोटली दंपती को दी और कहा कि इसमें सारे गहने डाल दो। वह गहने यहां बैठे-बैठे डबल कर देगा। जिसके बाद परिवार झांसे में आ गया और उन्होंने अपने और अपनी बहू के सारे गहने बाबा की दी सफेद पोटली में डाल दिए।

इसके बाद बाबा ने झाड़ फूंक के दौरान पोटली बदल दी। इसके तुरंत बाद लुटेरा बाबा घर से बाहर निकला। घर से निकलते ही पहले अपना भेष बदला फिर अपने एक साथी के साथ बाइक पर बैठ कर फरार हो गया।

वहीं दंपति द्वारा थाना बावा बस्ती खेल में शिकायत दर्ज करवाई गयी है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गयी है और इसके साथ ही पुलिस द्वारा आस पास लगे cctv फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *