Nainital: 12 साल में केवल एक बार खिलता है ये फूल, नैनीताल की है खासियत; औषधि के लिए है कारगर

Daily Samvad
5 Min Read
Uttarakhand
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नैनीताल। Nainital: शहर के कालाढूंगी रोड में चारखेत, हनुमानगढ़ी के समीप कैमल्स बेक पहाड़ी के नीचे के अलावा हल्द्वानी रोड में बल्दियाखान से पहले 12 साल के बाद फिर कंडाली या जोंटिला, बॉटनिकल नाम आर्टिका डायोसिया, का पुष्प खिल उठा है। इस दुर्लभ पुष्प की मौजूदगी उत्तराखंड में नैनीताल सहित उच्च हिमालयी क्षेत्र में चौंदास घाटी, कश्मीर से लेकर नेपाल-भूटान तक देखी गई है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

कुमाऊं विवि की डा सोनी दफौटी के अनुसार जोंटिला या ए गॉसिपिना 12 साल में एक बार खिलता है। यह कश्मीर हिमालय से भूटान तक पाया जाता है। इस पौधे को 1973 में देहरादून के मसूरी में डा एस विश्वास जबकि पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र चौंदास घाटी में वर्ष 2000 में डा एसएस सामंत ने रिपोर्ट किया है।

इसकी जड़ अतिसार रोग के उपचार में प्रयुक्त होती है और डंडी स्थानीय समुदाय रस्सी व जाल बनाने में उपयोग में लाता रहा है। यह समुद्र तल से पांच हजार से साढे सात हजार फिट ऊंचाई वाले स्थानों में उगता है।

सबसे पहले 1975 में दिखा था ये फूल

पर्यावरणविद पद्मश्री अनूप साह के अनुसार यह जोंटिला का फूल उन्होंने सबसे पहले 1975 में पहला चक्र देखा था। फिर 1987 में, 1999 में, 2011 में भी रिपोर्ट किया है। इसी साल 12 सितंबर को पांचवां चक्र देखा। साह के अनुसार उनकी दादी ने उन्हें बताया था कि यह पौधा 12 साल में खिलता है। इस पौधे का शहद अत्यधिक पोष्टक होता था।

साह के अनुसार दोगांव के नीचे जोंटिला चार साल बाद खिलेगा जबकि इस साल यह हनुमानगढ़ी के समीप भी खिला है। प्रकृति प्रेमी विनोद पाण्डे के अनुसार यह अगस्त में फूलना आरंभ करता है और अक्टूबर प्रथम सप्ताह तक फूल देता है, फिर बीज बन जाते हैं।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में चौंदास घाटी में जनजाती समाज की ओर से कंडाली उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस साल यह आयोजन 25-26 व 27 अक्टूबर को तय है। पदमश्री साह के अनुसार वह पांचवीं बार इस उत्सव में भाग लेने जा रहे हैं।

साह के अनुसार चौंदांस घाटी के अलग-अलग गांव में यह उत्सव होता है। यह उत्सव रं समाज की विरासत से जुड़ा है। बूंदी व पांगू में यह कुंभ की तरह 12 साद बाद आयोजन होता है। पर्व में कंडाली को नष्ट किया जाता है।

कंडाली का पौधा उपचार में लाभदायक

लोक कथा के अनुसार महिला का इकलौता बेटा बीमार पड़ गया था तो उसका कंडाली के पौधे से उपचार किया गया तो बच्चे की मौत हो गई। तब महिला ने वनस्पति का श्राप दिया कि 12वें साल में तेरी टहनियां भी 12 हो जाएंगी और तूझे भी नष्ट कर दिया जाएगा। तब से 12 साल में कंडाली उत्सव का आयोजन कर उसके पौधों को नष्ट किया जाता है।

साह के अनुसार इस पौधे के बारे में नई पीढ़ी को जागरूक करने के लिए शोध करने की आवश्यकता है। इन्सेट जोंटिला, हिमालय के मध्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों की दक्षिणी ढालों में पाया जाने वाला एक विशिष्ट बहुवर्षीय शाकीय पौधा है, जो 12 साल में अपना जीवन चक्र पूरा करता है।

नैनीताल में होता है ये खास फूल

जीवन चक्र पूरा करने से पूर्व इसके झुरमुटों में भरपूर फूल आते हैं, जो बीज में परिवर्तित हो जाते हैं। नैनीताल के आस पास इस प्रजाति में इस साल भी विस्तृत फूल आने से यह स्पष्ट होता है कि यहां दो या उस से अधिक आनुवंशिकी वाले पॉपुलेशन हैं।

इसके फूलने फलने के चक्र को समझना, इस चक्र का मधुमक्खियों व अन्य परागण कारक कीटों के साथ अंतर संबंध समझना प्रकृति प्रेमियों व पारिस्थितिक विज्ञानियों के लिये महत्वपूर्ण होगा। – डॉ गोपाल सिंह रावत पूर्व निदेशक भारतीय वन्य जीव संस्थान।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *