CBSE Board: CBSE ने 10वीं और 12वीं के पेपर फॉर्मेट में किया बदलाव, तुरंत करें डाउनलोड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 321 शब्द|📅 14 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। CBSE Board: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) हर साल 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए प्रैक्टिस पेपर जारी करता है। इससे यह पता चल जाता है कि परीक्षा में किस प्रकार का प्रश्न पत्र आएगा। इस साल बोर्ड ने पेपर के फॉर्मेट में कुछ बदलाव किए हैं। ऐसे में प्रैक्टिस पेपर की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

बोर्ड ने इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है जहां से उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, बोर्ड ने प्रैक्टिस पेपर को लेकर चेतावनी भी जारी की है। इस संबंध में सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि कुछ निजी वेबसाइटें सीबीएसई सैंपल पेपर उपलब्ध करा रही हैं। इसके बदले वे बच्चों से मोटी फीस वसूल रहे हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी निजी वेबसाइटों से सावधान रहें।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

सीबीएसई बोर्ड ने साफ कहा है कि प्रैक्टिस पेपर बोर्ड की वेबसाइट से ही डाउनलोड किए जाएं। इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। इस बार सीबीएसई ने परीक्षा पैटर्न में थोड़ा बदलाव किया है। अब प्रश्न योग्यता के आधार पर होंगे। इसलिए सभी प्रमुख विषयों के लिए नए प्रकार के प्रैक्टिस पेपर सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इससे छात्र अधिक प्रैक्टिस पेपर हल कर पाएंगे और समझ पाएंगे कि इस बार परीक्षा में किस तरह के प्रश्न आएंगे। इससे विषयों के बारे में उनका वैचारिक ज्ञान भी बढ़ेगा। सीबीएसई बोर्ड फ्री प्रैक्टिस पेपर डाउनलोड करने के लिए आपको इस वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाना होगा। इसके साथ ही प्रैक्टिस पेपर डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी नीचे दिया गया है। आप इस पर क्लिक करके इन्हें डाउनलोड भी कर सकते हैं।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *