Gold-Silver Price: आज फिर सोने-चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज के ताजा भाव

Daily Samvad
2 Min Read
Gold-Silver Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 246 शब्द|📅 14 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोने और चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में आज लगातार दूसरे दिन नरमी रही। दोनों की वायदा कीमतें आज गिरावट के साथ खुलीं। सोने की वायदा कीमतें अब 58,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रही हैं, जबकि चांदी वायदा भी 71,000 रुपये के आसपास कारोबार करती देखी गई।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर बेंचमार्क चांदी का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 259 रुपये की गिरावट के साथ 71,160 रुपये पर खुला। इस समय, यह 71,189 रुपये के इंट्रा डे हाई और 71,118 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्रा डे लो को छू गया।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

मई महीने में चांदी की वायदा कीमत 78 हजार रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। सोने की कीमतों की आज कमजोर शुरुआत हुई। एमसीएक्स पर बेंचमार्क सोना अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 43 रुपये की गिरावट के साथ 58,550 रुपये पर खुला।

कॉन्ट्रैक्ट 66 रुपये की गिरावट के साथ 58,527 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इस समय इसने 58,557 रुपये के उच्चतम और 58,525 रुपये के निचले स्तर को छुआ। मई महीने में सोने का वायदा भाव 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *