Jalandhar News: जालंधर में कोर्ट मैरिज के बाद प्रेमी-प्रमिका की जमकर धुनाई, लड़की ने अपने ही रिश्तेदारों पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें LIVE

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 309 शब्द|📅 15 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां लव मैरिज से गुस्साए लड़की के घरवलों ने सड़की और उसके पति को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इसके साथ ही लड़के के घरवालों को भी जमकर धुनाई की। आरोप है कि लव मैरिज से नाराज होकर लड़की के घरवालों ने लड़के की मां को सड़क पर लात घूंसे मारे।

Jalandhar News: जालंधर में कोर्ट मैरिज के बाद प्रेमी-प्रमिका की जमकर धुनाई, लड़की ने अपने ही रिश्तेदारों पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें LIVE
सिविल अस्पताल के बाहर मीडिया से बात करती सलोनी
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

मामला जालंधर के हरदयाल नगर का है। हरदयाल नगर की नीलम ने बताया कि उसके बेटे दविंदर ने लम्मा पिंड की सलोनी के साथ 13 अगस्त को लव मैरिज करवाया। इसके बाद दोनों पक्षों के लड़ाई हुई, तो पुलिस थाने में राजीनामा करवा दिया गया। इसके बाद 16 अगस्त को दविंदर और सलोनी की शादी करवाई गई।

दविंदर ने बताया कि वह और सलोनी प्यार करते हैं, दोनों बालिग है। इससे दोनों ने 13 अगस्त को लव मैरिज करवाई। इसके बाद सलोनी के रिश्तेदारों द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। 14 सितंबर को देर रात सलोनी के भाई और रिश्तेदारों के साथ करीब 60 लोगों ने घर पर हमला कर दिया।

Jalandhar News: जालंधर में कोर्ट मैरिज के बाद प्रेमी-प्रमिका की जमकर धुनाई, लड़की ने अपने ही रिश्तेदारों पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें LIVE
दविंदर और सलोनी, सिविल अस्पताल के बाहर
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

दविंदर के मुताबिक हमलावरों के पास तेजधार हथियार थे। हमलावरों ने उनकी मां नीलम को मारापीटा। सलोनी का आरोप है कि उसके रिश्तेदार पैसे लेकर किसी नशेड़ी लड़के के साथ शादी करवाना चाहते थे, जो उसे मंजूर नहीं था। सलोनी ने कहा कि वह दविंदर से प्यार करती है, दोनों बालिग है और अब शादी करवा ली है।

लव मैरिज के बाद घरवालों ने बेटी और दामाद को पीटा, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *