Punjab Weather Update: 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, पंजाब-हरियाणा समेत इन राज्यों में अलर्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 343 शब्द|📅 16 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: इस समय देशभर के कई राज्यों में बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार (16 सितंबर) को बारिश को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जहां अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में शनिवार (16 सितंबर) को पूरे दिन बादल छाए रहने और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक दिल्ली में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना है। यूपी के अलग-अलग हिस्सों में भी बारिश जारी है। पिछले 24 घंटे में हुई भारी बारिश के बाद प्रदेश का मौसम बदल गया है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने शनिवार को भी राज्य में बारिश की संभावना जताई है। उत्तराखंड में भी बारिश के बाद धूप और उमस से लोगों को राहत मिली है। शनिवार (16 सितंबर) को राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इतना ही नहीं 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इसके साथ ही 17 सितंबर तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और जम्मू संभाग में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब में 18 सितंबर तक बारिश की संभावना है, वहीं मौसम विभाग ने पूरे पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस बारिश के बाद मौसम बदल जाएगा।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *