Breast Cancer: क्या आप भी है ब्रैस्ट कैंसर के मरीज़ तो डाइट में शामिल करें ये चीजें

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Breast Cancer: गलत खानपान के कारण लोग कई खतरनाक बीमारियों के शिकार होते हैं। सही डाइट आपको घातक बीमारियों से बचा सकती हैं। ब्रेस्ट कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचने के लिए आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। हालांकि समय-समय पर टेस्ट करवाना भी काफी जरूरी है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

वैसे ब्रेस्ट कैंसर होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन हेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान को अपनाकर इस जानलेवा बीमारी के खतरे को भी कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं, ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों को अपनी डाइट में क्या शामिल करना चाहिए।

फैटी फिश- फैटी फिश में एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा-3 फैटी एसिड और सेलेनियम की मात्रा होती है। ये आपको कैंसर से बचाने में मददगार है। आप सार्डिन,सैल्मन और मैकेरल जैसी मछलियां अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होती हैं। जो ब्रेस्ट कैंसर से लड़ती है। एक रिसर्च के अनुसार, जिन महिलाओं ने हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन ज्यादा किया, उनमें अन्य महिलाओं की तुलना में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम पाया गया। अगर आप ब्रेस्ट कैंसर से बचना चाहते हैं, तो आप अपनी डाइट में पालक, सरसों का साग, केल आदि जरूर शामिल करें।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

फलियां स्तन कैंसर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ये विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती हैं। जिन महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर की समस्या है, वो अपनी डेली डाइट में चना, ब्लैक बीन्स, राजमा का सेवन करना लाभदायक साबित हो सकता है।

लहसुन और प्याज

लहसुन और प्याज में फ्लेवोनोइड और एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं। ये ब्रेस्ट कैंसर के विकास को रोकने में मदद करते हैं। इसलिए स्तन कैंसर के मरीजों को लहसुन और प्याज का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

ब्रोकली, पत्तागोभी और फूलगोभी

ब्रेस्ट कैंसर के मरीज अपनी डाइट में ब्रोकली, पत्तागोभी और फूलगोभी आदि जैसी हरी सब्जियां जरूर शामिल करें। इनमें आइसोथियोसाइनेट्स और इंडोल्स नामक फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो ब्रेस्ट कैंसर से लड़ते हैं।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *