Indian Migrants in worldwide: 20 सालों में तेजी से बढ़ रही है प्रवासियों की संख्या

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 377 शब्द|📅 16 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Indian Migrants in worldwide: चाहे काम की तलाश हो या घूमने और रहने की बात हो, अधिकत्तर भारतीय विदेशों में रहने का शौक पाल रहे है। इसमें से ज्यादातर भारतीय IT पेशेवर से जुड़े हुए होते है, जो काम के लिए अमेरिका जाते है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

पैसे और लाइफस्टाइल को देखते हुए अधिकत्तर भारतीय अमेरिका या खाड़ी देशों में ही सेटल होने का मन बना लेते है। स्टैटिस्टा और जागरण की रिसर्च के मुताबिक, 2020 में दुनिया भर के किसी भी देश की तुलना में भारत के सबसे अधिक लोग विदेश में रहते थे।

काम की तलाश में भारतीय जा रहे विदेश

संयुक्त राष्ट्र ने विश्व प्रवासन रिपोर्ट जारी की है, जिसके मुताबिक, इस साल देश में जन्मे 1.79 करोड़ लोग काम की तलाश में अपनी मातृभूमि को छोड़कर बाहर गए है। ये प्रवासी भारत सरकार के लिए एक शक्तिशाली संसाधन से कम नहीं है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय प्रवासी अर्थव्यवस्था में भी उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। इसका कारण यह है कि प्रवासी भारतीयों से मिलने वाला धन प्रत्यक्ष रूप से भारत के विदेशी निवेश प्रवाह से अधिक देखा गया है। भारतीय प्रवासियों की ही वजह से ज्ञान से लेकर तकनीकी प्रसार को भी गति मिली है।

भारतीयों की पंसदीदा देश कौन से?

रिपोर्ट के अनुसार, जिन देशों में भारतीय सबसे ज्यादा शिफ्ट हो रहे हैं उनमें खाड़ी देश सबसे ऊपर हैं। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अमेरिका है। रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 34 लाख 71 हजार 300 लोग संयुक्त अरब अमीरात में रहते है।

वहीं, अमेरिका में 27 लाख 23 हजार 764 भारतीय प्रवासी रह रहे है। इसके अलावा 25 लाख 2 हजार 337 भारतीय प्रवासी, सऊदी अरब में रह रहे है।

अंतरराष्ट्रीय प्रेषण में भारत को 2020 में 83.15 अरब डॉलर प्राप्त हुए है। इसमें 60 अरब डॉलर के साथ चीन दूसरे स्थान पर और 43 अरब डॉलर के साथ मेक्सिकों तीसरे स्थान पर हैं। विदेश में रहने वाले मजदूरों/श्रमिकों द्वारा उनके घरेलू देशों में भेजे गए धन को अंतरराष्ट्रीय प्रेषण कहा जाता है।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *