Canada News: पंजाब के युवक की विदेश में मौत, College के पहले ही दिन आया Heart Attack

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 273 शब्द|📅 16 Sep 2023

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: विदेश से आए दिन पंजाबियों की मौत की खबरे सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा में पंजाब के युवक की मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की कनाडा में मौत हो गई है।

Canada News: पंजाब के युवक की विदेश में मौत, College के पहले ही दिन आया Heart Attack

मृतक युवक का नाम मनजोत सिंह बताया जा रहा है जोकि 19 साल का था। मनजोत सिंह घनौर हलके के गांव शंभू खुर्द का बताया जा रहा है। बता दे कि मनजोत अभी 7 अगस्त को ही कनाडा के सरी में पढ़ाई के लिए गया था। बताया जा रहा है कि मनजोत सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक मनजोत सिंह पहले दिन ही कॉलेज पहुंचा था तो उसे हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि परिवार ने कर्ज लेकर उसे पढ़ाई के लिए कनाडा भेजा था।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

अब उनके पास इतने पैसे भी नहीं हैं कि उसका शव भारत वापस ला सकें। उन्होंने समाज सेवी संस्थाओं, पंजाब और भारत सरकार से अपील की है कि उनके बेटे का शव कनाडा से पंजाब लाने में मदद की जाए। ताकि उसका परिवार आखिरी बार चेहरा देख सके और उसका अंतिम संस्कार पूरा कर सके।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *