Canada-India Relations: भारत-कनाडा के बीच बढ़ी दूरियां! कनाडा के मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, जाने

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 225 शब्द|📅 16 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Canada-India Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संपन्न G20 शिखर सम्मेलन में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ कोई औपचारिक द्विपक्षीय बैठक नहीं की। इस घटना के बाद कनाडा सरकार ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारत के साथ व्यापार मिशन (FTA) को स्थगित करने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

मामले से जुड़े एक अधिकारी ने शुक्रवार (15 सितंबर) को कहा, कनाडाई व्यापार मंत्री मैरी एनजी अक्टूबर के लिए नियोजित व्यापार मिशन को स्थगित कर रही हैं। रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, कनाडा की व्यापार मंत्री मैरी एनजी की प्रवक्ता शांति कोसेंटिनो ने बिना कोई कारण बताए कहा कि हम भारत में आगामी व्यापार मिशन को स्थगित कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

अगस्त की शुरुआत में अर्ली प्रोग्रेस ट्रेड एग्रीमेंट (ईटीपीए) को रोकने के बाद, कनाडाई सरकार ने अब अक्टूबर में भारत के लिए निर्धारित एक व्यापार मिशन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, निर्यात संवर्धन, लघु व्यवसाय और आर्थिक विकास मंत्री मैरी एनजी के नेतृत्व में कनाडा व्यापार मिशन, 9 अक्टूबर को 5 दिनों के लिए शुरू होने वाला था।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

https://youtu.be/ZHZJT1XNlCc
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *