World Ozone Day 2023: ओजोन डिप्लीशन हो सकता है स्किन कैंसर का कारण, जानें इससे कैसे करें बचाव

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 453 शब्द|📅 16 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। World Ozone Day 2023: हर साल 16 सितंबर को “ इंटरनेशनल डे फॉर प्रेशरवेशन ऑफ द ओजोन लेयर” (International Day for Preservation of the Ozone Layer) मनाया जाता है। ओजेन लेयर के डिप्लीशन को रोकने के लिए, इस दिन साल 1987 में द मोनट्रीयल प्रोटोकॉल साइन किया गया था।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

ओजोन लेयर में छेद होने का सबसे बड़ा कारण क्लोरोफ्लोरो कार्बन है, जिसे रोकने के लिए मोनट्रीयल प्रोटोकॉल साइन किया गया था। इस दिन की याद में 1994 को यू एन जनरल एसेंबली ने इस दिन को इंटरनेशनल डे फॉर प्रेशरवेशन ऑफ द ओजोन लेयर के तौर पर मनाने का फैसला किया।

ओजोन लेयर सूरज की हानिकारक किरणों से हमें बचाती है। सूरज की अल्ट्रावॉयलेट किरणों के संपर्क में आने से स्किन कैंसर की संभावना बढ़ जाती है। स्किन कैंसर अगर पहले स्टेज पर पता चल जाए तो उसका इलाज संभव है।

लेकिन कई बार वक्त रहते इसका पता नहीं चल पाता, जिससे यह समस्या और गंभीर हो जाती है। इसलिए यह आवश्यक है कि इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में लोगों में जागरूकता हो। आइए जानते हैं स्किन कैंसर के लक्षण और बचाव के तरीके।

स्किन कैंसर एक ऐसी बिमारी है जिसमें स्किन की टीशू में असमान्य बदलाव होने लगते हैं। शरीर पर कोई बंप या मोल जो अलग साइज, शेप या रंग का दिखना इस बीमारी का पहला संकेत हो सकता है। स्किन कैंसर दो प्रकार के हो सकते हैं- मेलेनोमा स्किन कैंसर और नॉन-मेलेनोमा स्किन कैंसर।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

यह दोनों ही यूवी किरणों के एक्सपोसर के कारण हो सकता है। सूरज की रोशनी में ज्यादा देर तक रहना, लाइट स्किन शेड, इंडोर टैनिंग, शरीर पर ज्यादा तिल या मोल, आसानी से सन बर्न होना, परिवार में स्किन कैंसर इतिहास होना आदि स्किन कैंसर होने के जोखिम को बढ़ा देता है।

स्किन कैंसर के लक्ष्ण

  • शरीर पर कोई नया मोल जो असमान्य आकार, रंग और साइज का हो या साइज बदले या ब्लीड करें
  • त्वचा पर किसी घाव का होना जो ठीक न हो रहा हो
  • पपड़ीदार चकत्ते जिनसे खून आए या खुजली हो
  • त्वचा पर लाल, गुलाबी या भूरे रंग का कोई लंप

बचाव के तरीके

  • धूप में ज्यादा देर तक रहने से बचें।
  • घर से बाहर निकलने से पहले ब्रॉड स्पैक्ट्रम का सन स्क्रिन जरूर लगाएं।
  • इनडोर टैनिंग करवाने से बचें।
  • धूप में जाने से पहले पूरी बाजू के कपड़े पहनें या उन्हें ढक कर रखें।
  • अपनी त्वचा पर कुछ भी असामान्य दिखे, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *