Singer Shubh: मुंबई में पंजाबी सिंगर शुभ के फाड़े पोस्टर, शो रद्द करने की हो रही मांग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 281 शब्द|📅 16 Sep 2023

डेली संवाद, मुंबई। Singer Shubh: पंजाबी सिंगर सिंगर शुभ का मुंबई में इस महीने के आखिरी दिनों में शो करवाया जा रहा है लेकिन इससे पहले ही वहां शु‌भनीत सिंह के खिलाफ रोष प्रदर्शन शुरू हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई में भारतीय जनता युवा ने मोर्चा खोल दिया है।

Singer Shubh: मुंबई में पंजाबी सिंगर शुभ के फाड़े पोस्टर, शो रद्द करने की हो रही मांग

मिली जनकारी के अनुसार मुंबई में BJP के युवा मोर्चा के नेताओं द्वारा शुभ के शो के पोस्टर फाड़े गए है। इसके साथ ही एडिशनल पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है। आपको बता दे कि शुभ का शो 23 से 25 सिंतबर तक मुंबई में है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

बता दे कि शुभ पर खालिस्तान को प्रोमोट करने का आरोप लगाया जा रहा है। भाजयुमो मुंबई के शिष्टमंडल ने अध्यक्ष तेजिंदर सिंह टिवाना के नेतृत्व में मुंबई पुलिस से मांग की गई है कि शुभनीत सिंह के शो को रद्द करके उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाए।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इसके साथ ही भाजयुमो का कहना है कहा कि पिछले दिनों शुभ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए भारत का गलत मानचित्र दिखाया था। अब मुंबई में उसका कॉन्सर्ट होने जा रहा है। इसी बाबत प्रशासन, परसेप्ट लिमिटेड व कॉर्डेलिया क्रूज को ज्ञापन दिया गया है।

टिवाना ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता के शत्रु खालिस्तान समर्थकों के लिए भारत में कोई स्थान नहीं है। देश को तोड़ने की साजिश करने वाले कैनेडियन सिंगर शुभ को हम भारत में परफॉर्म नहीं करने देंगे।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *