⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 164 शब्द|📅 16 Sep 2023
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में अभी अभी बड़ा हादसा हुआ है। शहर के लम्मा पिंड चौक पर शनिवार देर शाम एक बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को अपने चपेट में ले लिया। ट्रक एक दुकान के साथ टक्कर के बाद जाकर रुका।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
इस हादसे में लोग बाल-बाल बचे हैं। लोगों ने जब बेकाबू ट्रक अपनी तरफ आते हुए देखा तो इधर उधर भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि कुछ लोगों को चोटें आई हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
लोगों के मुताबिक अचानक तेज रफ्तार ट्रक लोगों को टक्कर मारते हुए एक दुकान से जा टकराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया है।
फिरोजपुर में हेरोइन के साथ पकड़े गए पुलिस मुलाजिमों के बारे में बड़ा खुलासा, SSP की भूमिका संदिग्ध








