UP Parivahan: यूपी रोडवेज की बसों में फ्री में यात्रा, जाने ये नियम और आप भी करे यात्रा

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 494 शब्द|📅 17 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। UP Parivahan: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम राज्य (UPSRTC) के निवासियों के लिए सन 1947 से लगातार अपनी सेवाएं दे रहा है। यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए यूपी परिवहन निगम ने विशेष वर्ग को छूट भी प्रदान की हैं।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

यूपी परिवहन निगम विशेष मौकों पर महिलाओं, छात्रों एवं अन्य विशेष वर्गों को मुफ्त यात्रा करने की छूट देता है। आइए जानते हैं कि यूपी परिवहन निगम की बसों में किराए में छूट कैसे मिल सकती है।

रोजाना सवा करोड़ रुपये से अधिक की आय

बसों के संचालन में निगम को रोजाना सवा करोड़ रुपये से अधिक की आय प्राप्त होती है। राज्य सरकार की ओर से जनता को सुविधा मुहैया कराने के लिए निगम ने यात्रा में छूट भी दी हुई है।

किसको मिलती है कितनी छूट?

यूपी परिवहन निगम के अनुसार, निगम की बसों में फ्री में यात्रा सुविधा विशिष्ट नागरिकों को प्राप्त है। इन नागरिकों के किराए का खर्चा की पूर्ति राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से की जाती है।

उत्तर प्रदेश से निर्वाचित सांसद, विधायक के अलावा दिव्यांगजनों को निशुल्क यात्रा करने की छूट है। इसके अलावा इनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी मुफ्त में सफर कर सकता है।

वहीं, मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए साधारण बसों में मुख्यालय स्तर पर 5000 किमी और जिला स्तर पर 2500 किमी प्रति वर्ष यात्रा करने की छूट है। इसी तरह राष्ट्रीय/राज्य स्तर पर पुरस्कृत शिक्षकों को साधारण श्रेणी में प्रतिवर्ष 4000 किमी यात्रा करने की छूट है।

हिमाचल में माता चिंतपूर्णी मंदिर से सीधा Live, कर लो दर्शन मैया के

यूपी परिवहन की बसों में उत्तर प्रदेश के मूल निवासी वीरता पुरस्कार से सम्मानित जवान और पुलिस बल के जवानों को फ्री में यात्रा सुविधा दी गई है। इसके लिए उन्हें निगम के मुख्यालय से पास बनवाना होता है।

बच्चों और छात्रों को मिलने वाली छूट

निगम की बसों में बच्चों और छात्रों के लिए भी रियायती यात्रा की सुविधा है। बच्चों के मामले में 5 वर्ष की आयु तक मुफ्त और 5 से 12 वर्ष की आयु तक किराए में 50 प्रतिशत की की छूट है।

वहीं, विद्यार्थियों के लिए मासिक पास की सुविधा है, जिसमें एक माह में 60 फेरों पर छूट मिलती है। इसके लिए छात्र की आयु 21 वर्ष से कम होनी चाहिए और शिक्षण संस्थान द्वारा जारी प्रमाण पत्र होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए निगम की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के आधिकारिक प्लेटफार्म के अनुसार, निगम के पास खुद की 8939 बसें और किराए की 2376 बसें हैं। यूपी परिवहन निगम की बसें दिन रात मिलाकर तकरीबन 12 लाख लोगों को यात्रा कराती है और 33 लाख किलोमीटर का सफर तय करती है।

पुलिस ही बेचती है चिट्टा! किसानों का बड़ा खुलासा..

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *