Punjab News: पंजाब BJP की नई टीम की घोषणा, जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी लिस्ट

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 376 शब्द|📅 17 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: भाजपा हाईकमान द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में प्रदेश के नए पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की गई। जिसमें जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं दो बार प्रदेश में महामंत्री और तीन बार प्रदेश के उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके राकेश राठौर पर भाजपा हाईकमान द्वारा फिर से भरोसा जताते हुए उन्हे भाजपा पंजाब प्रदेश का महामंत्री बनाया गया।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने पहली प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। उन्होंने कार्यकारिणी में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी को महिला मोर्चा में जिम्मेदारी सौंपी, जबकि जांलधर के पूर्व CPS केडी भंडारी और राजेश बाघा को उप-प्रधान नियुक्ति किया है।

इनके अलावा राकेश राठौर को महासचिव नियुक्त किया गया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह, विजय सांपला और मनोरंजन कालिया को कोर कमेटी में लिया गया है। इस बार भाजपा की प्रदेश टीम में 5 महामंत्री नियुक्त किए गए। राकेश राठौर ने हाईकमान व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का धन्यवाद किया।

पढ़ें पूरी लिस्ट

Punjab News: पंजाब BJP की नई टीम की घोषणा, जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी लिस्ट
पंजाब भाजपा की नई कार्यकारिणी की लिस्ट

राकेश राठौर के महामंत्री बनने पर आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें फूल मालाएं पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा, भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी ने राठौर को बधाई दी।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिकी, जिला उपाध्यक्ष दवींद्र कालिया, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,जिला सचिव अमित भाटिया,हरविंदर सिंह गोरा, संजीव शर्मा मनी, हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा,कुणाल गोस्वामी, नीरज गुप्ता,वरुण नागपाल ने बधाई दी।

अनिल मिनिया, भगवंत प्रभाकर, अश्वनी अटवाल,हितेश स्याल, दिनेश खन्ना, रतन सिंह रत्तू, अनुज शारदा, संजय भगत, सोनू चौहान, गौरव महे, राजेश कुमार आरके, कुलवंत शर्मा, मनीष बल, शिव दर्शन अभी,गौरव जोशी, दिनेश महेंद्रु, आशु गुप्ता, मणि कुमार, दिनेश मल्होत्रा, सोनू चौहान, अजय चोपड़ा, बृजेश शर्मा, कृष्ण गोस्वामी, प्रणव भाटिया, नरेश दीवान, यजीत हुरिया  अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पुलिस ही बेचती है चिट्टा! किसानों का बड़ा खुलासा..

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *