Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल ला सकती है सरकार, बुधवार को संसद में किया जा सकता है पेश!

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 228 शब्द|📅 18 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Women Reservation Bill: केंद्र सरकार द्वारा संसद में महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) लाया जा सकता है। संसद का विशेष सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। ऐसे में महिला आरक्षण बिल बुधवार को लोकसभा में पेश किया जा सकता है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

उम्मीद यह भी है कि यह बिल आसानी से पास हो जाएगा, क्योंकि विपक्ष के नेता भी इस बिल पर सहमत हैं। इस बिल का विपक्ष ने जोरदार समर्थन किया है। दरअसल, सोमवार से सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक की।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

इसमें विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A भी शामिल है। NDA नेता भी शामिल हैं इस बीच महिला आरक्षण बिल पर भी चर्चा हुई, जिसे पारित करने पर ना सिर्फ भारतीय नेता सहमत हुए, बल्कि एनडीए के नेता भी इसके समर्थन में दिखे।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इससे यह साफ हो गया कि यह बिल संसद से बहुत आसानी से पास हो सकता है। सर्वदलीय बैठक में सरकार ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा कि वह उचित समय का इंतजार कर रही है। उसी आधार पर कोई निर्णय लिया जाएगा।

पुलिस ही बेचती है चिट्टा! किसानों का बड़ा खुलासा..

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *