डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भाजपा (BJP) नेता और जालंधर (Jalandhar) के पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने कहा है कि पंजाब (Punjab) इस समय बुरे दौर से गुजर रहा है। राज्य में कानून एवं व्यवस्था तार-तार हो रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब को बचाना है तो भाजपा को लाना होगा। इसके लिए हर बूथ पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलानी होगी।
यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े
सुशील रिंकू ने ये बातें आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान के लिए आयोजित की गई मीटिंग में कही। उन्होंने कहा कि पंजाब में आए दिन गोली चल रही है, हत्या हो रही है। फिरौती मांगी जा रही है। महिलाओं को लूटा जा रहा है। इन घटनाओं से अगर पंजाब को बचाना है तो भाजपा को हर बूथ पर मजबूत करना होगा। इसके लिए सभी वर्कर अपने अपने बूथ पर ज्यादा से ज्यादा मैंबर बनाएं।

यहां हुई मीटिंग
भाजपा मैंबरशिप के लिए जालंधर वेस्ट विधानसभा के मंडल नंबर 9 और मंडल नंबर 10 में मीटिंग हुई। पहली मीटिंग शक्ति जंजघर में हुई, जबकि दूसरी मीटिंग पूर्व विधायक शीतल अंगुरल के दफ्तर में हुई। इस मीटिंग में मुख्य रूप से पूर्व सांसद सुशिल रिंकू और जालंधर के मेम्बरशिप इंचार्ज महामंत्री अशोक सरीन पहुंचे।

हर बूथ पर 200 से ज्यादा मैंबर बनाएं
सुशील रिंकू ने कहा कि हर बूथ पर 200 से ज्यादा मैंबर बनाने हैं। उन्होंने वर्करों से बातचीत करते हुए कहा कि हर बूथ पर 50 परिवार को जोड़ना है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा के आने से तरक्की के रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकार है उन सूबों में तरक्की है।

VISA Hub और Kingdom Consultant भी निकले ठग






