Accident News: पंजाब में कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर, 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत, एक घायल

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 224 शब्द|📅 18 Sep 2023

डेली संवाद, बटाला। Accident News: पंजाब के बटाला से इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि गुरदासपुर के तहत आते बटाला के नजदीक पड़ते कस्बा नौशहरा मज्झा सिंह में भयानक सड़क हादसा हो गया है। इस गंभीर हादसे में जालंधर के 3 दोस्तों की मौत हो गई है।

Accident News: पंजाब में कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर, 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत, एक घायल

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर ट्रॉली और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के बीच भयानक टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान कार में कार में 4 लोग सवार थे। जिसमे 3 की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

घायल को गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है वह जालंधर की है। बता दे कि यह हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। फिलहाल अभी तक हादसे में मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। सिर्फ इतना ही पता चल पाया है कि तीनों जालंधर के हैं।

पुलिस ही बेचती है चिट्टा! किसानों का बड़ा खुलासा..

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *