Weather Uttarakhand: उत्तराखंड घूमने का अभी मत बनाएं प्लान, चारोधाम समेत 134 सड़कें हैं बंद, कई जगहों पर लैंड स्लाइड

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 426 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, देहरादून (निकेश जायसवाल)। Weather Uttarakhand: मानसून (Monsoon) की भारी बारिश (Rain) के कारण उत्तराखंड (Uttarakhand) में कई सड़कें बंद हो गई हैं। कई जगहों पर लैंड स्लाइड (Landslide) के कारण आवाजाही ठप हो गई है। बचाव और राहत कार्य तेजी के साथ चल रहे हैं। मसूरी मार्ग पूरी तरह से बंद है। यही नहीं उत्तराखंड में अभी 134 मार्ग बंद हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के कारण मसूरी से कैम्पटी जाने वाली सड़क का एक हिस्सा धंस गया है। जिससे यह मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है। मंगलवार देर रात हुए सड़क धंसने से लंबा जाम लग गया। इसके बाद राजमार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है।

Uttarakhand Weather News
Uttarakhand Weather News

वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील

पुलिस विभाग की ओर से इस मार्ग का उपयोग न करने और मसूरी से कैम्पटी व कैम्पटी से मसूरी जाने और वहां से आने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। राजमार्ग की पूर्ण मरम्मत होने पर यातायात की स्थिति सामान्य होने की दशा में तत्काल अवगत कराया जाएगा।

उधर, प्रदेश में भारी वर्षा के कारण चारधाम के मुख्य मार्ग बदरीनाथ मार्ग को खोलने में नेशनल हाइवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवेलपमेंट कारपोरेशन (एनएचआइडीसीएल) की लापरवाही सामने आई है। इस पर लोक निर्माण विभाग सचिव डा पंकज कुमार पांडेय ने नाराजगी जताई है।

Weather Uttarakhand
Weather Uttarakhand

पुल और सड़कों के संबंध में समीक्षा

साथ ही उन्होंने चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग के बार-बार अवरुद्ध होने पर नाराजगी जताते हुए अधिशासी अभियंता को समस्या के मूल में जाकर इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग सचिव डा पंकज कुमार पांडेय ने राज्य में आपदा से प्रभावित पुल और सड़कों के संबंध में समीक्षा की।

बैठक में यह बात सामने आई कि चमोली में हेलंग से चमोली मार्ग और नंदप्रयाग में पागलनाले के पास मार्ग बार-बार अवरुद्ध हो रहा है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अप्रैल में सचिव के क्षेत्र भ्रमण के दौरान एनएचआइडीसीएल का भाग ही सबसे अधिक क्षतिग्रस्त पाया गया था। इस भाग की मरम्मत के लिए उस समय भी कोई मशीन अथवा मजदूर मौजूद नहीं थे।

Weather Uttarakhand: उत्तराखंड घूमने का अभी मत बनाएं प्लान, चारोधाम समेत 134 सड़कें हैं बंद, कई जगहों पर लैंड स्लाइड

134 सड़कें पूरी तरह से बंद

उन्होंने विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों द्वारा स्वयं अस्थायी पुल बनाने के प्रकरण संज्ञान लेते हुए उन्हें तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में कुल 134 मार्ग बंद हैं। जिन्हें खोलने का कार्य लगातार जारी है।

Weather Uttarakhand: उत्तराखंड घूमने का अभी मत बनाएं प्लान, चारोधाम समेत 134 सड़कें हैं बंद, कई जगहों पर लैंड स्लाइड

VISA Hub और Kingdom Consultant भी निकले ठग

https://youtu.be/da-hI8pgV3o
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *