Punjab News: प्रो. बी सी वर्मा को नम आँखों से दी गई अंतिम विदाई

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा के पिता प्रो. बी सी वर्मा के अंतिम संस्कार के मौके पर पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों सहित बड़ी संख्या में प्रमुख शख्सियतों ने पहुंच कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलियां भेंट की।

पंजाब सरकार की तरफ़ से कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और गुरमीत सिंह मीत हेयर और मुख्यमंत्री की तरफ़ से उनके ओ एस डी राजबीर सिंह घूमन्न ने पार्थिव शरीर पर पुष्पमाला रख कर श्रद्धांजलि भेंट की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्रियों अमन अरोड़ा, लाल चंद कटारूचक्क, ब्रम शंकर ज़िम्पा और बलकार सिंह ने भी वर्मा के साथ दुख सांझा किया।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

प्रो. बी सी वर्मा जो 89 वर्षों के थे, आज सुबह पी. जी. आई. चंडीगढ़ में संक्षिप्त बीमारी के उपरांत चल बसे थे। सैक्टर 25 के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के मौके पर प्रो. वर्मा की चिता को अग्नि उनके दोनों पुत्रों अनुराग वर्मा और अशीष वर्मा ने दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओ. एस. डी. (मीडिया) आदिल आजमी, ओ. एस. डी. (पीआर) मनजीत सिद्धू, डायरैक्टर मीडिया रिलेशनज़ बलतेज सिंह पन्नू, यू. टी. के प्रशासक के सलाहकार धर्म पाल, पंजाब आई. ए. एस. अफसरज़ एसोसिएशन द्वारा उनके प्रधान तेजवीर सिंह, मुखय चुनाव अफ़सर सिबिन सी, डी. जी. पी. गौरव यादव, विजीलैंस डायरैक्टर वरिन्दर कुमार, एडवोकेट जनरल विनोद घई, सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री की तरफ़ से विभाग के सचिव मालविन्दर सिंह जग्गी ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि भेंट करते हुये परिवार के साथ दुख सांझा किया।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री, विधायकों, मुख्यमंत्री दफ़्तर के अधिकारी, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के जज, सिवल, पुलिस और सेना के उच्च अधिकारियों, यू. टी. प्रशासन के अधिकारी, सेवा मुक्त अधिकारी, वकील भाईचारे और प्रैस के प्रतिनिधियों के इलावा अलग-अलग राजनैतिक पार्टियों के नेता, सामाजिक संगठनों और सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

पुलिस ही बेचती है चिट्टा! किसानों का बड़ा खुलासा..

https://youtu.be/plb5G72Eleo














Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *