Delhi News: सामाजिक न्याय महिला अधिकारिता बोर्ड के शपथ कार्यक्रम में देश भर के दिग्गजों ने लिया हिस्सा, रखी अपनी बातें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली (नीलू बांसल)। Delhi News: राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सामाजिक न्याय महिला अधिकारिता बोर्ड का शपथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में दुष्यंत गौतम, श्याम जाजू , डॉ अनुपम हाजरा (भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्र ), मीर सिंह (ओएसडी टू राम दास आठवले) एवं अन्य कई बड़े अधिकारियों ने शिरकत की।

एनपी आनंद महानिदेशक ने दीप प्रज्वलन करके सभी को बधाई दी। उन्होंने गठित इस बोर्ड का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत में लगातर दिख रहे बदलाव को देखकर ये कहना आसान होगा कि भारत बहुत जल्द संसार का सबसे शक्तिशाली देश की सूची में शामिल हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

इस मौके पर मुख्य संरक्षक नागमणि ने भी इसे देश का एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ये बोर्ड देश के कोने कोने में अपनी अलग छवि बनाएगा। भाजपा के पूर्व महासचिव संजय ने भी बोर्ड का उत्साह देखकर सभी को बधाई दी। डायरेक्टर जनरल एनपी आनंद ने भी अपनी वाणी से सभी को भावविभोर किया।

महानिदेशक ने सभी मुख्य अधिकारियों और राष्ट्रीय समिति असेंबली को शपथ दिलाई और बोर्ड में स्वागत किया। बोर्ड की अध्यक्ष पूजा शर्मा ने सभी का सम्मान किया और बोर्ड के उद्देश्य को समझाया। सामाजिक न्याय बोर्ड देश भर में कार्य करेगा और गरीबों के अधिकारों की रक्षा करेगा।

बोर्ड के अध्यक्ष ने सभी सदस्यों और मुख्य समिति को प्रेरित किया कि वो शुद्ध तन मन धन से बोर्ड के लिए कार्य करेंगे और समाज में सभी को न्याय दिलाएंगे। वही निर्देशक ज्योति राणा ने भी महिला सुरक्षा पर बल दिया। नेशनल चीफ सचिव अंकुर बंसल ने भी देश में सुधार लाने की बात रखी। बोर्ड के कदम की सराहना की।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

निदेशक ईशा त्रिपाठी ने भी सभी के साहस और समर्पण की सराहना की और सामाजिक न्याय महिला सशक्तिकरण को कोने कोने में फैलाने का वादा किया। समाज में बढ़ रहे अपराध के मामलों को रोकना और महिला उत्पीड़न के मामलों को रोकना इस बोर्ड का पहला कदम होगा देश भर में इस बोर्ड के माध्यम से लोगो की बातों को सुना जाएगा और अन्याय को रोका जाएगा।

इस मौके पर कमल सिंह तोमर, कमल किशोर, डॉ ऋतु सांगवान, डॉ ध्रुव, डॉ राजन सिंह, डॉ मुकेश माहेश्वरी, श्वेता रानी, डॉ. विनोद, शिवाजी सोनी, हंस नागर, पंकज भार्गव, रविदीप सिंह चाहर, भूपेन्द्र सिंह कोचर, संजय जोशी आदि ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

पुलिस ही बेचती है चिट्टा! किसानों का बड़ा खुलासा..



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *