Social Media Policy: सरकार का बड़ा ऐलान, यूट्यूब वीडियो बनाने पर 8 लाख और रील बनाने वालों को मिलेंगे 5 लाख रुपए

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 318 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। Social Media Policy: अगर आप यूट्यूब (You Tube) पर वीडियो या फिर सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट करते है तो यह खबर आपके लिए बसी जरूरी है। दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) ने नई सोशल मीडिया पॉलिसी पेश की है जिससे इंफ्लूएंसर्स को काफी फायदा होगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

उत्तर प्रदेश सरकार ने नई सोशल मीडिया पॉलिसी पेश की है, जिसमें आपत्तिजनक पोस्ट पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। इस नीति के तहत, राष्ट्रविरोधी या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने पर तीन साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।

सजा का दायरा किया कड़ा

मालूम हो कि पहले आईटी एक्ट की धारा 66E और 66F के तहत कार्रवाई होती थी, लेकिन अब सजा का दायरा और कड़ा कर दिया गया है। इसके अलावा, अगर कोई व्यक्ति अश्लील या अभद्र सामग्री पोस्ट करता है, तो उसे आपराधिक मानहानि के मुकदमे का सामना करना पड़ सकता है।

Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh

वहीं, दूसरी तरफ सरकार के कामकाज का प्रचार करने के लिए सोशल मीडिया पॉलिसी तैयार की गई है। इसके तहत सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को भुगतान किया जाएगा। बता दें कि इंफ्लूएंसर को सूचना विभाग में रजिस्ट्रेशन भी कराना पड़ेगा। X , फेसबुक और इंस्टाग्राम के इंफ्लूएंसर के लिए एक जैसी कैटेगरी बनाई गई है।

फॉलोवर के हिसाब से मिलेंगे पैसे

इनके चार अलग अलग ग्रूप बनाए गए हैं। फॉलोवर के हिसाब से उन्हें हर महीने 5, 4, 3 और 2 लाख रुपए मिलेंगे। यूट्यूब वालों के लिए अलग तरीके से चार कैटेगरी बनाई गई है। इन्हें 8, 7,6 और 4 लाख रुपये हर महीने देने की योजना है। इस नई नीति का उद्देश्य सोशल मीडिया पर सरकार की योजनाओं को अधिक प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना और आपत्तिजनक कंटेंट पर सख्ती से लगाम लगाना है।

Social Media Policy: सरकार का बड़ा ऐलान, यूट्यूब वीडियो बनाने पर 8 लाख और रील बनाने वालों को मिलेंगे 5 लाख रुपए

VISA Hub और Kingdom Consultant भी निकले ठग

https://youtu.be/da-hI8pgV3o
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *