Jalandhar News: जालंधर के मशहूर कपल की अश्लील VIDEO वायरल करने वाली युवती गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 363 शब्द|📅 20 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के मशहूर कपल की अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उक्त युवकी मशहूर कपल को ब्लैकमेल कर रही थी। ब्लैकमेल के जरिए पैसे न दिए जाने से नाराज उक्त युवती ने मशहूर कपल की एक के बाद एक कई वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में वायरल कर दी।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

एसीपी सेंट्रल निर्मल सिंह ने कहा कि व्यक्ति ने पुलिस थाना डिवीजन नंबर 4 में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक महिला द्वारा ब्लैकमेल करते हुए पैसे मांगने की शिकायत की थी। पुलिस ने वीडियो कहां से वायरल हो रहा है यह पता लगाने के लिए साइबर सेल को मामला दिया था।

साइबर सेल ने सर्विलांस पर आईपी एड्रेस के सहारे पता लगाया कि जालंधर की ही एक युवती मशहूर कपल को अश्लील वीडियो भेज कर ब्लैकमेल कर रही थी। एसपी ने कहा कि पुलिस ने तुरंत जाल बिछा कर युवती को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि युवती से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

इससे पहले मशहूर कपल ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा कि ये फेक वीडियो हैं। यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर बनाई गई है। उन्हें 15 दिन पहले एक ब्लैकमेलर महिला का फोन आया था। उसने धमकी दी थी कि यदि उसके बैंक खाते में पैसे न डाले तो वीडियो को वायरल कर देगी। जब उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया और शिकायत की तो उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिए।

‌व्यक्ति ने अभी अपनी सफाई लाइव होकर दी ही थी कि इसके तुरंत बाद ही तीन और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। पहली वीडियो में तो सिर्फ महिला का चेहरा दिखाया गया था, लेकिन अगली 3 वीडियो जो वायरल हुई हैं उसमें पति का भी चेहरा दिखाया गया है। जिसमें पति के बाल खुले हुए हैं। जिसमें वह पाकिस्तानी वीडियो का डायलॉग भी बोल रहा है।

पुलिस ही बेचती है चिट्टा! किसानों का बड़ा खुलासा..

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *