Health Benefits Of Curd: दही खाने से पेट से जुड़ी बीमारियां कोसों दूर रहती है, पढ़े और भी कई अद्भुत फायदे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 381 शब्द|📅 21 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Health Benefits Of Curd: भारतीय खाने में दही का काफी महत्व है। मान्यता है कि शुभ काम करने से पहले दही खाना जरूरी है। इसका इस्तेमाल कर कई तरह की टेस्टी डिशेज भी तैयार की जाती है। दही की लस्सी, छाछ, रायता आदि लोग खूब पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

दही पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। कहा जाता है कि दही खाने से पेट से जुड़ी बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। इसमें पोटैशियम, विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-ई आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं, दही खाने के फायदे।

दांतों और हड्डियों के लिए फायदेमंद- दही खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ आपके दांतों और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। दही खाने से गठिया का खतरा कम होता है। इसलिए आप अपनी डेली डाइट एक कटोरी दही जरूर शामिल करें।

इम्युनिटी बूस्टर- पोषक तत्वों से भरपूर दही इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करने में मददगार है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में कारगर है। यह प्रोबायोटिक फूडस् में से एक है। दही खाने से आप कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं।

 भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

दिल को स्वस्थ रखता है- जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए दही फायदेमंद साबित हो सकता है। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। जिससे आपका दिल सुरक्षित रहता है।

वजन कम करने में मददगार- वेट लॉस डाइट में भी दही शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं और वजन कम होने में मदद मिलती है।

शरीर को एनर्जी देता है- दही विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। आप दही को प्री-वर्कआउट फूड के रूप में भी खा सकते हैं।

पाचन को स्वस्थ रखे- दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसे पचाना काफी आसान होता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

पुलिस ही बेचती है चिट्टा! किसानों का बड़ा खुलासा..

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *