Canada News: कनाडा से राहत की खबर, वीजा को लेकर उच्चायोग का बयान आया सामने

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 22 Sep 2023

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: कनाडा से राहत भरी खबर आई है। कनाडा उच्चायोग ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने भारत में वीजा पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है और पूरी प्रक्रिया सामान्य रूप से चल रही है। भारत में हमारे सभी वाणिज्य दूतावास काम कर रहे हैं। सरकार ऐसा कोई फैसला नहीं लेने जा रही है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

आपको बता दें कि भारत ने कनाडा में वीजा सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। शुरुआत में कनाडाई नागरिकों के लिए वीज़ा आवेदनों की स्क्रीनिंग करने वाली निजी एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया है कि भारतीय वीज़ा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

इसके बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि कनाडा भी ऐसा कोई फैसला ले सकता है। कनाडा उच्चायोग ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने भारत में वीजा पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है और पूरी प्रक्रिया सामान्य रूप से चल रही है।

इस बीच, कनाडा के उच्चायोग ने भारत सरकार से दिल्ली में कनाडाई उच्चायोग सहित अन्य मिशनों में काम करने वाले राजनयिकों और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। इस बीच वैंकूवर में खालिस्तानियों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को देखते हुए वहां भारतीय वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पंजाब के फिरोजपुर में ऐसा क्या हो गया, कि लोग की खुशी हो गई दोगुना

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *