Punjab News: NRI सभा पंजाब के प्रधान के चुनाव की तारीख घोषित, इस दिन होगा चुनाव

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 336 शब्द|📅 24 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार ने एन. आर. आई. सभा पंजाब के प्रधान का चुनाव कराने के लिए मंजूरी दे दी है। यह चुनाव 05 जनवरी, 2024 को करवाया जायेगा। यह जानकारी पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने दी है।

पंजाब के एन. आर. आई. मामलों संबंधी मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने यह जानकारी देते हुये बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत एन. आर. आई. सभा पंजाब के प्रधान के चुनाव के लिए 05 जनवरी, 2024 का दिन निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब की एन. आर. आई. सभा राज्य के प्रवासी भारतीयों की भलाई के लिए राज्य सरकार की एक एजेंसी के तौर पर काम करती है। उन्होंने बताया कि इस सभा के प्रधान का कार्यकाल मार्च, 2022 को समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि ज़्यादातर प्रवासी पंजाबी आम तौर पर दिसंबर महीने भारत आते हैं और वह मार्च तक यहाँ रहते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव करवाने का यह बिल्कुल सही समय है।

स. धालीवाल ने बताया कि एन. आर. आई. सभा पंजाब सरकार की सरप्रस्ती अधीन काम करती है और सभा का मुख्य उद्देश्य पंजाब के प्रवासी भारतीयों की भलाई और हितों के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि एन. आर. आई. सभा पंजाब का मुख्य उद्देश्य प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों के निपटारा, उनके हकों और जायदादों की रक्षा करना है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

वर्णनयोग्य है कि एन. आर. आई. सभा पंजाब की एक सोसायटी है जो पंजाब सरकार की मंजूरी से सोसायटीज़ रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के अंतर्गत रजिस्टर्ड है और मुख्यमंत्री पंजाब इस सभा के चीफ़ पैटर्न हैं। उन्होंने कहा कि कमिशनर जालंधर डिविज़न, सभा के चेयरमैन हैं जबकि राज्य के सभी डिप्टी कमिशनर एन. आर. आई. सभा की ज़िला इकाईयों के चेयरमैन हैं।

जालंधर की सबसे स्वादिष्ट आलू टक्की, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *