⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 195 शब्द|📅 25 Sep 2023
डेली संवाद, तरनतारन। Firing In Punjab: इस समय की बड़ी खबर तरनतारन से सामने आ रही है। खबर है कि तरनतारन में गोलीबारी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। बता दे कि मृतक व्यक्ति सिख था।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
मृतक व्यक्ति की पहचान गुरजिंदर सिंह (45) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव रटोल के रूप में हुई है। मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक गत शाम जब गुरजिंदर सिंह अपने मोटरसाइकिल पर खेतों में स्प्रे करने के लिए जा रहा था।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
तभी उसी दौरान रात 8 बजे के करीब ट्यूबवेल वाले कमरे नजदीक उसकी अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलियां मार दी गई, इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी है पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जालंधर की सबसे स्वादिष्ट आलू टक्की, देखें LIVE








