Kapil Mishra: भाजपा का एक ऐसा नेता जो मंगेतर को हिल स्टेशन और काफी हाउस में ले जाने की बजाए सत्याग्रह स्थल पर लेकर जाते थे

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 792 शब्द|📅 25 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली, (सुनील प्रभाकर)। Kapil Mishra: कपिल मिश्ना का नाम तो जरूर सुना होगा। वही कपिल मिश्रा, जो दिल्ली भाजपा के उप प्रधान भी हैं। वही कपिल मिश्रा, जो कभी दिल्ली के मुख्यमंत्री अऱविंद केजरीवाल के सबसे प्रिय नेता थे। वही कपिल मिश्रा, जो आज सोशल मीडिया के स्टार हैं।

कपिल मिश्रा कैसे राजनीति में आए और अऱविंद केजरीवाल से होते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी बन गए? सभी लोग काफी हाउस या हिल पर जाकर मंगेतर से डेट करते हैं, लेकिन कपिल मिश्रा ऐसे शख्स हैं, जो धरना स्थल पर मंगेतर से डेट किया और फिर एक दूजे के हो गए।

यमुना सत्याग्रह स्थल के ऊपर जाकर उपवास

चाहे नेता हो, या अभिनेता, या फिर आम आदमी, अगर मौका मिले तो अपनी मंगेतर को डेट पर लेकर जाता ही जाता है। लेकिन आज हम देश की दिल्ली के ऐसे युवा नेता की बात कर रहे हैं जो अपनी मंगेतर को डेटिंग पर ले जाने की बजाय उन्हें दिल्ली मे यमुना नदी और यमुना खादर के किसानों को उजड़ने से बचाने के लिए साल 2007 में चल रहे यमुना सत्याग्रह स्थल के ऊपर जाकर उपवास करते थे।

Kapil Mishra: भाजपा का एक ऐसा नेता जो मंगेतर को हिल स्टेशन और काफी हाउस में ले जाने की बजाए सत्याग्रह स्थल पर लेकर जाते थे
कपिल मिश्रा एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, दिल्ली भाजपा के उप प्रधान भी हैं

बात 2007 की है। बता दें कि उस समय कपिल मिश्रा राजनीति में नहीं थे। कपिल मिश्रा की मंगनी दिल्ली की ही लड़की प्रीति मेहरा से हुई थी। दोनों ने ही दिल्ली यूनिवर्सिटी से सोशल वर्क में डिग्री की थी। कपिल मिश्रा गोल्ड मेडलिस्ट थे। उन दिनों मेगसेसाय अवार्ड सम्मानित भारत के जल पुरुष राजेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार (दिवंगत) कुलदीप नैयर, प्रख्यात पर्यावरण विद् वंदना शिवा, दिल्ली के प्रख्यात वाटर एक्टिविस्ट दीवान सिंह और कपिल मिश्रा ने देश भर के वाटर एक्टिविस्ट साथियों के साथ मिलकर यमुना को बचाने के लिए यमुना सत्याग्रह छेड़ दिया था।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

उस समय की केंद्र की मनमोहन सरकार और दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर दिल्ली के यमुना की रिवर बेड के ऊपर कॉमनवेल्थ प्ले विलेज के नाम पर यमुना खादर के किसानों को उजाड़ कर और यमुना नदी के किनारे जोकि बारिश के पानी को सीधा धरती के नीचे पहुंचाते थे और दिल्ली के ग्राउंडवाटर को कम होने से रोकते थे, उन किनारों को उजाड़ रही थी।

भाजपा के दिल्ली के वाइस प्रेसिडेंट कपिल मिश्रा अपनी माता अन्नपूर्णा मिश्रा और अपनी पत्नी प्रीति के साथ
भाजपा के दिल्ली के वाइस प्रेसिडेंट कपिल मिश्रा अपनी माता अन्नपूर्णा मिश्रा और अपनी पत्नी प्रीति के साथ

वहां परमानेंट कंस्ट्रक्शन कर रहे थे, कॉमनवेल्थ प्ले विलेज बना रही थी, जिससे कि दिल्ली के ग्राउंडवाटर का नाश होना लाजिमी था। इसी बात के खिलाफ दिल्ली मे अक्षरधाम मंदिर के नजदीक जहां कॉमनवेल्थ प्ले विलेज बन रहा था वहीं पर यमुना सत्याग्रह शुरू किया गया था। पंजाब की तरफ से मुझे भी यमुना सत्याग्रह मे माँ यमुना के हक मे काम करने का मौका मिला।

सभी हैरान थे कि कपिल मिश्रा अपनी मंगेतर के साथ आते थे और दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के इस जुल्मी जिद के खिलाफ दिन भर उपवास पर बैठते थे। लोग कहते थे कि कपिल भाई आप अपनी मंगेतर को साथ ले जाकर डेटिंग की बजाय यहां सत्याग्रह स्थल के ऊपर जाकर उपवास करते हैं। लोगों को सच में हैरानी होती थी कि जिन नदियों ने हमारी इंसानों की नस्लों को जिंदा बनाए रखा हमें संस्कृतियां दी उनके लिए जीने वाले युवा भी दिल्ली में है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

बता दे मंगेतर को साथ लेकर लोग लॉन्ग ड्राइव पर निकलते हैं लेकिन कपिल मिश्रा तब अपनी मंगेतर व दिल्ली समेत देश भर से यमुना सत्याग्रह का हिस्सा बनने आने वाले जल कार्यकर्ताओं को साथ लेकर यमुना के हक मे यमुना किनारे कई कई किलोमीटर यमुना के लिए जन जागरण करते हुए पद यात्राएं करते थे। कपिल दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट को साथ लेकर भी पद यात्राएं निकलते थे।

तब कपिल मिश्रा क्रांतिकारी तो थे ही लेकिन उनकी मंगेतर प्रीति उनसे भी 10 गुना बड़ी क्रांतिकारी नजर आती थी। जब कभी किसी सत्याग्रही को पुलिस पकड़ कर ले जाती थी तो प्रीति पुलिस की जिप्सी में छलांग लगाकर बैठ जाती थी कि हमें भी थाने ले चलो अगर मां यमुना के हक की लड़ाई लड़नी गुनाह है तो।

Kapil Mishra: भाजपा का एक ऐसा नेता जो मंगेतर को हिल स्टेशन और काफी हाउस में ले जाने की बजाए सत्याग्रह स्थल पर लेकर जाते थे

आज के दौर में युवाओं को सीखना चाहिए कि देश के लिए कैसे जीना होता है। कपिल मिश्रा और प्रीति के जीवन से काफी कुछ सीखा जा सकता है। दिल्ली भाजपा के वाइस प्रेसिडेंट और पूर्व मंत्री व युवा तेजस्वी नेता कपिल मिश्रा और उनकी पत्नी प्रीति के जीवन से दिल्ली और देश के युवा काफी कुछ सीख सकते हैं कि कैसे देश के जंगल, जमीनों और नदियों के लिए जिया जाता है।

जालंधर की सबसे स्वादिष्ट आलू टक्की, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *