Indian Economy: भारतीय अर्थव्यवस्था में जारी रहेगी तेजी, एसएंडपी ने कहा-आने वाले वर्षों में और बढ़ेगी रफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 313 शब्द|📅 25 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Indian Economy: वैश्विक रेटिंग एजेंसी एसएंडपी की ओर से सोमवार को भारतीय अर्थव्यवस्था में वृद्धि दर के अनुमान को वैश्विक अर्थव्यवस्था का धीमापन, सामान्य से कम मानसून और ब्याज दरों में बढ़ोतरी में देरी का हवाला देते हुए 6 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

अमेरिकी रेटिंग एजेंसी की ओर से कहा गया कि सब्जियों की कीमतें बढ़ने के कारण महंगाई अल्पकाल के लिए है। हालांकि, रिटेल महंगाई दर के अनुमान को 5.00 प्रतिशत से बढ़कर 5.50 प्रतिशत कर दिया गया है।

S&P ने जारी की रिपोर्ट

एसएंडपी की ओर से इकोनॉमिक आउटलुक फॉर एशिया पैसिफिक Q4 2023 में कहा गया है कि 2022 के मुकाबले इस वर्ष ग्रोथ कमजोर है, लेकिन हमारा आउटलुक अभी भी अनुकूल बना हुआ है। जून तिमाही में भारत की विकास दर सकारात्मक और मजबूत बनी रही है। हालांकि, सामान्य से कम मानसून और वैश्विक अर्थव्यवस्था में धीमेपन का खतरा बना हुआ है। वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी।

भारतीय अर्थव्यवस्था में जारी रहेगी तेजी

भारतीय अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष में 6 प्रतिशत की तेजी से बढ़ेगी। वहीं, एसएंडपी की ओर से बताया गया कि 2024-25 और 2025-26 में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.9 प्रतिशत की दर से विकास करेगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

एसएंडपी ने आगे अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत में खपत और पूंजीगत व्यय दोनों जून तिमाही में मजबूत रहने वाले हैं। एशिया की रीजन में विकासशील और विकसित देश दोनों की अर्थव्यवस्था मजबूत रह सकती है। हालांकि, भारत की गति के आगे ये कम ही रहेगी। मौजूदा समय में भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

जालंधर की सबसे स्वादिष्ट आलू टक्की, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *