Beauty Tips: खूबसूरत नाखून के लिए अपनाएं ये उपाय

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 476 शब्द|📅 25 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Beauty Tips: खूबसूरत नाखून आखिर किसे पसंद नहीं। हर लड़की यही चाहती हैं कि उसके नाखून लंबे, खूबसूरत और मजबूत हों, क्योंकि इनकी खूबसूरती हाथों की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

तो वहीं मजबूत नाखून को आप एक अच्छा शेप देकर उन्हें नेल आर्ट से तरह-तरह से सजा सकती हैं, लेकिन कई बार हार्मोनल कारणों से इनमें पोषक तत्वों की कमी आ जाती है और ये टूटने लगते हैं। ऐसे में नाखून कभी भी परफेक्ट शेप नहीं ले पाते, जिनकी हमें उम्मीद रहती है। तो आइए जानते हैं कि किन घरेलू नुस्खों के द्वारा हम अपने नाखूनों को खूबसूरत लंबे और मजबूत बना सकते हैं।

खूबसूरत मजबूत नाखून पाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू टिप्स

  • शरीर में होने वाली कोई भी बदलाव आपके शरीर में होने वाले पोषण की कमी को ही दर्शाते हैं, इसलिए सबसे पहले आपको अपने शरीर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए शरीर को पोषक तत्वों से भरना पड़ेगा।खासकर नेल्स की सुंदरता कायम रखने के लिए आपको विटामिन-बी, विटामिन-सी और ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले खाने और कैल्शियम को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • नेल्स की ग्रोथ बढ़ाने के लिए नींबू के रस में जैतून का तेल मिलाकर नाखूनों पर मसाज करें।
  • सर्दियों में रात को सोने से पहले अपने नेल्स पर नारियल के तेल से मसाज करके हाथों में ग्लब्स पहन कर सो जाएं ऐसा करने से इनमें मॉइश्चर बरकरार रहेगा और आपके नेल्स टूटने का भी खतरा नहीं रहेगा।
  • जिनके नेल्स भद्दे और पीले होते हैं वे अपने नेल्स पर कुछ समय तक टुथपेस्ट का हल्के से मसाज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
  • नींबू को दिन में कम से कम एक बार पांच मिनट तक अपने हाथ और पैर के नेल्स पर रगड़ें फिर इसे गर्म पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके नेल्स बढ़ेंगे भी साथ ही नेल्स बैक्टीरिया मुक्त भी रहेंगे।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी नेल्स को स्वस्थ रखने में जरूरी है।
  • संतरे का रस और अंडे की सफेदी का लेप बनाकर इसका नेल्स पर मसाज काफी असरदायक है।
  • एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और एक चम्मच पिसा हुआ लहसुन का पेस्ट मिलाकर इसे दस मिनट तक अपने नेल्स पर रहने दें, फिर इसे साफ पानी से धो लें।
  • हल्के गर्म आधे कप दूध में दस मिनट तक अपने नेल्स को डिप करके रखें इससे दूध से मिलने वाला सम्पूर्ण पोषण आपके नेल्स को मिलेगा।
  • ऑलिव ऑयल को हल्का गुनगुना कर लें, इसमें कुछ समय तक नेल्स को डिप करें, इससे आपके नेल्स खूबसूरत, मजबूत और चमकदार बने रहेंगे।
  • इसके अलावा आप अच्छे नेल्स के लिए बायोटिन और जिंक युक्त फूड्स अपनी डाइट में शामिल करें।

जालंधर की सबसे स्वादिष्ट आलू टक्की, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *