Home Remedies for Dry Hair: सिल्की एंड शाइनी बालों के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 409 शब्द|📅 25 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Home Remedies for Dry Hair: रूखे बाल आपकी खूबसूरती कम करने का काम करते हैं। इन्हें मैनेज करना बहुत ही मुश्किल होता है और कंघी करने पर ऐसा लगता है जैसे आधे से ज्यादा बाल कंघी के साथ ही निकल आएंगे। अगर आप भी हैं रूखे बालों से परेशान, तो सबसे पहले इसकी वजह जानना जरूरी है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

रूखे और बेजान बालों की वजह केमिकल युक्त शैंपू का इस्तेमाल, धूप का बहुत ज्यादा एक्सपोजर, स्ट्रेस और अनहेल्दी खानपान जैसी कई चीज़ें हो सकती हैं। इसलिए इन चीज़ों पर सबसे पहले ध्यान दें। इसके अलावा कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी आप इस समस्या से पा सकती हैं छुटकारा। जान लें यहां इसके बारे में।

केला- एक पका हुआ केला लें। इसमें दो चम्मच शहद और 1/3 कप नारियल तेल मिलाएं। लगभग आधे घंटे तक इसे बालों में लगाकर रखें। फिर धो लें। बाल की ड्राइनेस दूर होने लगेगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

शहद- बालों का रूखापन दूर करने के लिए बालों की लंबाई के हिसाब से एक या आधा मग पानी लें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। फिर इसे बालों पर लगाएं।आधे घंटे लगाने बाद नॉर्मल पानी से धो लें।

नारियल तेल- नारियल तेल डैमेज बालों पर जादुई असर दिखाता है। सिर्फ रूखेपन की ही समस्या दूर नहीं करता, बल्कि इससे बाल गहराई से मॉयश्चराइज होते हैं और उनकी लंबाई भी बढ़ती है। ड्राईनेस दूर करने के लिए बालों नारियल तेल को हल्का गर्म करके बालों में लगाकर कम से कम आधा घंटा रखें फिर शैंपू कर लें। हफ्ते में 2-3 बार इसे करें।

दही और एलोवेरा- दही में मौजूद प्रोटीन बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है और एलेवोरा जेल बालों से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं का हल है। इसके लिए एक- एक चम्मच एलोवेरा जेल और दही दोनों को लेकर अच्छी तरह मिक्स करके मास्क बनाएं। स्कैल्प की इससे 5 मिनट तक मसाज, लगभग 10 मिनट इसे लगाकर रखें फिर शैंपू कर लें।

सेब का सिरका- बालों की ड्राइनेस दूर करने के लिए दो चम्मच सेब के सिरके को दो कप पानी में मिलाएं। शैंपू करने के बाद सेब के सिरके वाले पानी से बालों को धोएं, कुछ देर इसे ऐसे ही बालों में लगा रहने दें फिर नॉर्मल पानी से धो लें।

जालंधर की सबसे स्वादिष्ट आलू टक्की, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *