Punjab News: बस स्टैंड के पास बिकता है नशा, AAP नेता का बड़ा खुलासा, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Say No to Drugs
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 316 शब्द|📅 25 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में ड्रग्स से लोग परेशान हैं। खुलेआम जगह जगह नशा बिक रहा है। ताजा मामला चंडीगढ़ का है। चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड पर नशा बेचा जा रहा है। यह खुलासा चंडीगढ़ में AAP से पार्षद प्रेमलता ने किया। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड पर एक युवती को कई महीने से नशा दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

पार्षद प्रेमलता के अनुसार, सोमवार सुबह वह बेटी को बस स्टैंड पर बस में बिठाने गई थी। वहां एक युवती संदिग्ध हालत में कंबल ढके डरी-सहमी कोने में बैठी थी। उन्होंने युवती के पास पहुंचकर उससे बातचीत की तो उनके होश उड़ गए। पार्षद ने तुरंत स्थानीय पुलिस को युवती के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

प्रेमलता ने बताया कि पूछताछ में पता लगा कि वह बीते करीब 3 महीने से नशे की हालत में बस स्टैंड पर ही रह रही है। आसपास के दुकानदारों ने भी पार्षद को यह जवाब दिया। उन्होंने बताया कि युवती को बस स्टैंड पर नशा बेचा जाता है। यहां तक कि उसके नशे की हालत में होने के दौरान बीती रात करीब 4 लड़कों ने उससे छेड़छाड़ भी की। युवती जिस जगह बैठी थी, वहां से पुलिस चौकी काफी नजदीक है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

प्रेमलता ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर पूछताछ की तो पता लगा कि युवती को नशा मुहैया कराने वाली कजहेड़ी निवासी 4 महिलाएं हैं। वही बस स्टैंड पर आकर युवती को नशा बेचकर जाती हैं। यह हालात देखकर पार्षद ने कहा कि वह NGO और एसोसिएशन के साथ नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ेंगी। उन्होंने चंडीगढ़ की SSP से भी नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की।

जालंधर की सबसे स्वादिष्ट आलू टिक्की, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *