Jalandhar News: भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म दिवस

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 344 शब्द|📅 25 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी, महान विचारक और हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म दिवस स्थानीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर दीनदयाल उपाध्याय भवन में मनाया गया।

इस मौके पर आए हुए सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को याद करके मनाया। इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व विधायक एवं मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक,कृष्णदेव भंडारी, सरबजीत मक्कड़,पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, रमेश शर्मा, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, अमरजीत सिंह गोल्डी, उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि आज अगर भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है तो उसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का बहुत बड़ा योगदान है। राकेश राठौर ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर और उनके दिए गए प्रेरणा स्रोतों से शिक्षा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

मनोरंजन कालिया ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी भारत देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है तो यह सब उनका ही योगदान है। कृष्ण देव भंडारी ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी का जितना भी विस्तार और विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनी है तो यह सब पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए गए मार्ग पर चलकर ही संभव हो पाया है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, अश्विनी भंडारी, गुरविंदर सिंह लांबा, जिला सचिव, अमित भाटिया, अश्विनी अटवाल ,योगेश मल्होत्रा, लकी वर्मा, अनु शर्मा, मीनू शर्मा, विजय चड्ढा, अनुज शारदा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जालंधर की सबसे स्वादिष्ट आलू टिक्की, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *