Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल को दी चुनौती, कहा- हिम्मत है तो सच का सामना करो

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 25 Sep 2023

ईमानदारी की शेख़ियां मारने वाले अब कानून के शिंकजे से बचने के लिए हाथ-पैर मार रहे हैं : CM मान

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर तंज़ कसते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि लोगों को ईमानदारी का पाठ पढ़ाने वाले अब कानून के शिकंजे से बचने के लिए हाथ-पैर मार रहे हैं। आज यहाँ से जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि सच बोलने और सच पर पहरा देने में बहुत फर्क होता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

उन्होंने कहा कि पहले यह नेता अक्सर कहा करते थे कि उनके खि़लाफ़ जोभी कार्यवाही होगी, वह उसका सामना करेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब कानूनी कार्यवाही के डर से यह नेता गिरफ़्तार होने के अंदेशे ज़ाहिर करके कानूनी सुरक्षा माँग रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पाखंडी नेताओं ने हमेशा लच्छेदार भाषणों से लोगों को मूर्ख बनाया। उन्होंने कहा कि लोक सेवा की आड़ में इन नेताओं ने राज्य के खजाने को लूटा, जिसको किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं को अपने गुनाहों का हिसाब देना पड़ेगा और सरकार के खजाने का एक-एक पैसा वसूल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री को ईमानदारी और सादगी के बड़े दावे करने की बजाय कानूनी कार्यवाही का सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समूचा पंजाब पूर्व वित्त मंत्री के बुरे कारनामों से भली- भाँति वाकिफ़ है। उन्होंने कहा कि मनप्रीत बादल का लम्बे समय तक वित्त मंत्री होते हुए लोगों का खजाना लूटने वाले लोगों के साथ साँठ-गाँठ रही है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि मनप्रीत के वित्त मंत्री होते हुए लोगों के कल्याण के लिए खजाने खाली होते थे, परन्तु कुछ लोगों को सरकार के खजाने के पैसों की अंधी लूट की छूट थी।

जालंधर की सबसे स्वादिष्ट आलू टिक्की, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *