HDFC Bank: HDFC बैंक 1अक्टूबर से घटाने जा रहा इन स्पेशल FD पर ब्याज दर, निवेशकों के मिल रहा तगड़ा फायदा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 332 शब्द|📅 26 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक की ओर से स्पेशल एडिशन एफडी की ब्याज दर को एक अक्टूबर, 2023 से घटाया जा रहा है। बैंक द्वारा ग्राहकों को भेजे गए ईमेल में ये जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

एचडीएफसी बैंक की ओर से स्पेशल एडिशन एफडी 29 मई, 2023 को शुरु की गई है। इसके तहत 35 महीने की एफडी पर बैंक की ओर से 7.20 प्रतिशत का ब्याज और 55 महीने की एफडी पर 7.25 प्रतिशत की ब्याज आम निवेशकों को दी जा रही है।

इस स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत की अतिरिक्त ब्याज दी जा रही है। इस कारण 35 महीने की एफडी पर वरिष्ठ निवेशकों को 7.7 प्रतिशत और 55 महीने की एफडी पर वरिष्ठ निवेशकों को 7.75 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है।

एचडीएफसी बैंक में एफडी की ब्याज दर

एचडीएफसी बैंक की ओर से 7 दिनों से लेकर 10 वर्षों तक की एफडी ऑफर की जा रही है। 7 दिनों से लेकर 29 दिनों की एफडी पर 3 प्रतिशत, 30 दिनों से लेकर 45 दिनों की एफडी पर 3.50 प्रतिशत, 46 दिनों से लेकर 6 महीने से कम की एफडी पर 4.50 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

6 महीने से लेकर 9 महीने से कम की एफडी पर 5.75 प्रतिशत, 9 महीने एक दिन से लेकर एक वर्ष से कम की एफडी पर 6 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है। एक वर्ष से लेकर 15 महीने से कम की एफडी पर 6.60 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

15 महीने से लेकर 18 महीने से कम की एफडी पर 7.10 प्रतिशत की ब्याज दिया जा रहा है। 18 महीने से लेकर 10 वर्ष तक की एफडी पर 7.00 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

जालंधर की सबसे स्वादिष्ट आलू टिक्की, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *