Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रताप सिंह बाजवा को दिया करारा जवाब, कहा- दिन में सपने लेने छोड़ो, आपके CM बनने के सपने की हो चुकी है भ्रूण हत्या

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विरोधी पक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ( भाजपा) को चुनौती देते हुए कहा कि वह दिन में सपने लेने छोड़ दें, क्योंकि उनकी राज्य का मुख्यमंत्री बनने की चाहत कभी भी हकीकत में पूरी नहीं होगी।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

यहाँ जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि बाजवा ( भाजपा) इस मुद्दे पर निराधार बयान जारी कर हवाई किले बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाजवा के यह बेकार बयान उनकी पंजाब का मुख्यमंत्री बनने की इच्छा से प्रेरित हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही बीते समय में विरोधी पक्ष के नेता के सपने की भ्रूण हत्या कर दी थी और अब फिर उनकी इच्छाएं कभी भी पूरी नहीं होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कितनी अजीब बात है कि बाजवा लोकतांत्रिक तौर पर चुनी गई सरकार को भंग करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर बाजवा इतने ही साहसी हैं तो उनको इस मुद्दे पर अपने आलाकमान के साथ बात ज़रूर करनी चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि विरोधी पक्ष के नेता इस मुद्दे पर हवाई किले बनाकर लोगों को गुमराह करने के लिए निराधार और तर्कहीन बयान जारी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें पंजाब के तीन करोड़ से अधिक लोगों ने चुना है और बाजवा को सत्ता हासिल करने के लिए अपने नापाक मंसूबों के कामयाब होने के सपने लेने छोड़ देने चाहिएं।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि विरोधी पक्ष के नेता लोगों के जनादेश के साथ खिलवाड़ करने से बाज़ आएं, नहीं तो राज्य के बाशिन्दे उनको इस गुनाह के लिए सबक सिखा देंगे। उन्होंने बाजवा को याद करवाया कि वह (मुख्यमंत्री) लोगों के नेता हैं, जबकि विरोधी पक्ष के नेता अपनी बुरी चालाकियों के लिए बदनाम हैं।

जालंधर की सबसे स्वादिष्ट आलू टिक्की, देखें LIVE

Aloo tikki | Jalandhar की सबसे स्वादिष्ट आलू टक्की।  Daily Samvad











728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *