Jalandhar News: जालंधर ट्रैफिक पुलिस ने बाबा सोढल मेले को लेकर जारी किया रूट प्लान, देखें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 325 शब्द|📅 27 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में बाबा सोढल मेला (Baba Sodal Mela) दिनांक 27 से लेकर 29 सितम्बर तक मनाया जा रहा है। इस मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होती है इसलिए किसी प्रकार की भीड़ और आवाजाही में किसी प्रकार की तकलीफ न हो जिसके लिए जालंधर ट्रैफिक पुलिस ने रुट प्लान जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

बता दे कि इस मेले में देश-विदेश से श्रद्धालु शामिल होते है इसलिए कोई दिक्कत न हो इसके लिए रुट प्लान तैयार किया गया है। जालंधर ट्रैफिक पुलिस द्वारा सोढल मंदिर को आने-जाने वाले रास्तों पर निर्विघ्न आवाजाही के लिए रास्तों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। इसके साथ ही वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।

Jalandhar News: जालंधर ट्रैफिक पुलिस ने बाबा सोढल मेले को लेकर जारी किया रूट प्लान, देखें

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि मेले को ध्यान में रखते हुए सोढल मंदिर जालंधर को लगते रूट चौक और लिंक रास्तों का इस्तेमाल करने की बजाय डायवर्ट रास्तों का इस्तेमाल करें ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके। इसके साथ ही अगर किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो उसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 भी जारी किया है इसपर संपर्क कर सकते है

ट्रैफिक डायवर्जन

दोआबा चौक, टांडा चौक, चंदन नगर रेलवे क्रासिंग, न्यू सब्जी इंडस्ट्री एरिया, रामनगर फाटक , रेलवे क्रासिंग टांडा फाटक, गाजीगुल्ला चौक, पठानकोट चौक

वाहन पार्किंग स्थल

  • लब्बू राम दोआबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ग्राउंड के अंदर – दोपहिया वाहन
  • ग्रेन मार्केट नियर प्रकाश आईस क्रीम (नजदीक गाजीगुल्ला चौक) – लाइट/दोपहिया वाहन
  • देवी सहाय सीनियर सेकेंडरी स्कूल (नजदीक चंदन नगर फाटक)- दोपहिया वाहन
  • लीडर फैक्टरी नजदीक थाना डिवीजन नं. -लाइट/दोपहिया वाहन
  • दोआबा चौक से देवी तालाब मंदिर दोनों ओर – लाइट वाहन
  • मिनी सब्जी मंडी सईपुर रोड – दोपहिया वाहन

पंजाब में कुर्ताफाड़ गैंग का कहर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *