New Rules: 1 अक्टूबर से बदल रहे हैं ये नियम, पूरा कर लें ये काम नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 446 शब्द|📅 27 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। New Rules: अक्टूबर का महीना शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी है। जैसे की आपको पता है कि हर महीने कई वित्तीय नियमों में बदलाव होता है। ऐसे ही 1 अक्टूबर से कई वित्तीय नियम बदल जाएंगे। बता दे कि आप 30 सितंबर 2023 तक 2,000 का नोट बदल सकते है।

1 अक्टूबर से 2,000 के नोट नहीं चलेंगे। चलिए जानते है ऐसे ही और नियमों के बारे में जो 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे। बता दे कि सेबी (SEBI) ने डीमैट और ट्रेडिंग खातों के लिए नामांकन अनिवार्य कर दिया है। डीमैट अकाउंट में नॉमिनेशन की जानकारी देने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 है। अगर कोई खाताधारक अपने खाते के नॉमिनी के बारे में जानकारी नहीं देता तो 1 अक्टूबर के बाद उसका खाता फ्रीज कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

इसके साथ ही सेबी (SEBI) ने म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए नामांकन भी अनिवार्य कर दिया है। इसकी सीमा भी 30 सितंबर 2023 की तय की गई है। वहीं अगर खाताधारक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करते है तो उनका खाता फ्रीज कर दिया जाएगा। बता दे कि आकउंट फ्रीज होने के बाद आप किसी प्रकार का कोई लेन देन नहीं कर सकेंगे।

जैसा कि आप जानते हैं 1 अक्टूबर 2023 से कई वित्तीय नियम बदल जाएंगे। ऐसे में टी.सी.एस (TCS) के नियम बदल रहे हैं। ऐसे में आपको बता दें कि अगर आप विदेश जाने के लिए टूर पैकेज खरीद रहे हैं तो आपको बता दें कि इस पर आपको टीसीएस देना होगा। 7 लाख रुपये के टूर पैकेज पर आपको 5 फीसदी का टीसीएस भुगतान करना होगा है। इसके साथ ही 7 लाख रुपये से ज्यादा के टूर पैकेज पर आपको 20 फीसदी टीसीएस भुगतान करना होगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

आपको बता दे कि भारतीय रिज़र्व बैंक ने मई में घोषणा की थी कि 2,000 रुपये के नोट को प्रचलन में लाया जा रहा है। इसके बाद लोगों को 30 सितंबर 2023 तक 2000 रुपये के नोट जमा करने होंगे। ऐसी स्थिति में आपको 2,000 रुपये के नोट को तुरंत बदलना होगा या जमा करना होगा अन्यथा 2,000 रुपये के नोट का उपयोग नहीं किया जा सकेगा।

इसके साथ ही बचत खाते के नियमों में भी कई तरफ के बदलाव किए गए है। सभी लोगों को अपने खाते के साथ आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करना जरूरी है। अगर किसी खाताधारक के खाते में आधार की जानकारी नहीं है तो उसका खाता 1 अक्टूबर को फ्रीज कर दिया जाएगा।

पंजाब में कुर्ताफाड़ गैंग का कहर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *