UP News: सीएम योगी ने झांसी में कराया ‘हीरोज ग्राउंड’ का अपग्रेडेशन

Daily Samvad
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 599 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, झांसी। UP News: योगी सरकार प्रदेश की विरासत को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद (Major Dhyanchand) से जुड़ी स्मृतियों को भी संजोने का काम किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

सीएम योगी ने अपने सात साल के कार्यकाल में इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दिया है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में झांसी में दद्दा की स्मृतियों से जुड़े ‘हीरोज ग्राउंड’ को झांसी विकास प्राधिकरण ने उच्चीकृत करते हुए यहां सुविधाओं का विस्तार किया है और इसको नया लुक देने का काम किया।

Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh

वहीं, झांसी स्मार्ट सिटी ने रानी लक्ष्मीबाई पार्क में ध्यानचंद म्यूजियम का निर्माण कर यहां दद्दा के जीवन की यादगार कहानियों को अनूठे अंदाज में प्रदर्शित किया है। विगत वर्ष सीएम योगी ने स्वयं इसका लोकार्पण किया था। इसके अलावा, योगी सरकार मेरठ में दद्दा के नाम पर प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का भी निर्माण करा रही है, जो महान खेल विभूति ‘दद्दा’ को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ध्यानचंद की याद दिलाता है हीरोज ग्राउंड

मेजर ध्यानचंद के आवास के निकट स्थित हीरोज ग्राउंड दद्दा के खेल जीवन के शुरुआती दिनों से जुड़ा रहा है और इस ग्राउंड पर उन्होंने खुद अभ्यास करने के साथ ही बहुत सारे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी दिया। इसी ग्राउंड के एक हिस्से में दद्दा की समाधि स्थित है।

झांसी विकास प्राधिकरण ने इस ग्राउंड के चारों ओर बाउंड्री वाल, लाइटिंग, ट्रैक निर्माण और घास लगवाने का काम किया। इसके एक हिस्से में मेजर ध्यानचंद की स्मृति में संग्रहालय का निर्माण कराया गया है। ग्राउंड की दीवारों पर मेजर ध्यानचंद से जुड़ी आकर्षक पेंटिंग्स बनाई गई हैं। मेजर ध्यानचंद के प्रशंसक झांसी में इस ग्राउंड का अवलोकन करने जरूर आते हैं।

मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस है मेजर ध्यानचंद म्यूजियम

झांसी स्मार्ट सिटी ने रानी लक्ष्मीबाई पार्क में मेजर ध्यानचंद म्यूजियम का निर्माण कराया है, जिसका लोकार्पण 29 अगस्त, 2023 को सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था। मेजर ध्यानचंद संग्रहालय विश्व का दूसरा और एशिया का पहला हॉकी संग्रहालय है, जो मेजर ध्यानचंद को समर्पित है।

Major-Dhyanchand
Major-Dhyanchand

इस संग्रहालय में मेजर ध्यानचंद के द्वारा जीते गए ओलंपिक पदकों के साथ ही हॉकी से जुड़ी उनकी निजी वस्तुओं को भी प्रदर्शित किया गया है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले की मदद से मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व और खेल जीवन को प्रदर्शित किया गया है।

मॉडर्न टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के कारण यह संग्रहालय झांसी में पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है। उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश और दुनिया के हॉकी फैंस यहां मेजर ध्यानचंद को जानने के लिए यहां आते हैं। इसी संग्रहालय के पास सीएम योगी ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा का भी अनावरण किया था।

दद्दा के नाम पर मेरठ में खेल विश्वविद्यालय

उत्तर प्रदेश सरकार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण करा रही है। यहां खिलाड़ियों को सभी प्रकार के खेलों की सुविधा और प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस विश्वविद्यालय के तैयार हो जाने के बाद इसमें 540 पुरुष और 540 महिला खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था होगी।

यही नहीं, खेलों से जुड़े अनेक पाठ्यक्रम में यहां पढ़ाई कराई जाएगी। इसके माध्यम से सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि खेलों से जुड़े अन्य कोर्सेज का भी संचालन होगा, जिससे छात्र खेलों में अपना करियर संवार सकेंगे। योगी सरकार इसे जल्द से जल्द तैयार कर इसका संचालन शुरू करने की तैयारी में है।

UP News: सीएम योगी ने झांसी में कराया 'हीरोज ग्राउंड' का अपग्रेडेशन

VISA Hub और Kingdom Consultant भी निकले ठग

https://youtu.be/da-hI8pgV3o

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *